कपूरथला में नकाबपोश लुटेरे व्यक्ति से पर्स व मोबाइल छीन हुए फरार ....
- सब्जी लेने जा रहे व्यक्ति से मंडी गेट के निकट हुई वारदात
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की सबडिवीजन फगवाड़ा में लूटपाट व चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है इसी क्रम में रविवार को जीटी रोड पर गोल चौक के निकट नकाबपोश बाइक सवार दो लुटेरे एक व्यक्ति से उसका मोबाइल व पर्स छीनकर फरार हो गए।
मंडी के व्यापारी मुकेश मैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके चाचा आज सुबह जब सब्जी लेने जा रहे थे तो रास्ते में मंडी गेट के निकट ही जीटी रोड पर बाइक सवार दो लुटेरे उनका मोबाइल व पर्स छीनकर फरार हो गए।
उन्होंने बताया कि पर्स में करीब 2000 रूपए से अधिक की नगदी व जरूरी दस्तावेज थे। मैनी ने बताया कि पुलिस को सूचना दे दी गई है। पुलिस के अनुसार जांच की जा रही है।















No comments