AAP ने प्रदेश महिला विंग की सूची की जारी, मंजू राणा को प्रदेश उपप्रधान किया नियुक्त ...
- अलग-अलग जिलों के उप प्रधान भी नियुक्त, 20 महिला नेताओ को दी जुम्मेवारी
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
देश में लोकसभा चुनावो में पार्टी की मजबूती के लिए आम आदमी पार्टी ने पंजाब महिला विंग के 20 ओहदेदारों की सूची जारी की है। जिसमे कपूरथला की पूर्व हल्का इंचार्ज तथा रिटायर्ड जज मंजू राणा को प्रदेश महिला विंग में उप प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीँ इस नियुक्ति के बाद मंजू राणा ने पार्टी की उच्च लीडरशिप का आभार व्यक्त किया है।
जानकारी अनुसार आम आदमी पार्टी के प्रदेश वर्किंग प्रेसिडेंट प्रिंसिपल बुधराम ने लोकसभा चुनावो में पार्टी की मजबूती के लिए महिला विंग की प्रदेश बॉडी में दो उप प्रधान तथा दो जॉइंट सेक्रेटरी के साथ अलग-अलग जिलों के उप प्रधान भी नियुक्त किए हैं।
बता दे की महिला विंग की प्रदेश बॉडी में उप प्रधान नियुक्त की गई मंजू राणा ने विधानसभा चुनाव में कपूरथला सीट से चुनाव भी लड़ा था। और वह कांग्रेस के राणा गुरजीत सिंह से हार गई थी। इसके बाद मंजू राणा ने बतौर हल्का इंचार्ज की कमान संभाली थी। लेकिन कुछ माह पहले उन्हें हल्का इंचार्ज के पद से हटाकर उनकी जगह AAP नेता गुरशरण कपूर को यह जिम्मेदारी दी गई। लेकिन पिछले माह गुरशरण कपूर के देहांत के बाद यह पद खाली हो गया। जिसके लिए कई नेता लाइन में लगे हुए हैं।
- पढ़े जारी की गई सूची ...
















No comments