ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला के सैनिक स्कूल में पांच दिवसीय स्पोर्ट्स मीट सम्पन्न --- कपूरथला को मिली ओवर ऑल ट्रॉफी ...

- कैडेट्स उत्तरदायित्व समझें और देश के लिए गौरवशाली बने — ब्रिगेडियर राहुल यादव  

 खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

 

कपूरथला में सैनिक स्कूल के कंवरजीत स्टेडियम में सैनिक स्कूल्स (ग्रूप- अ) के तत्वावधान में चल रहे पांच दिवसीय खेलकूद समारोह का आज समापन हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि स्टेशन कमांडर कपूरथला के ब्रिगेडियर राहुल यादव ने कहा कि युवाओं में उत्साह और जोश पैदा करने के लिए सैनिक स्कूलों की स्थापना हुई है। जो आज यहाँ देखने को मिला है।  

उन्होंने यह भी कहा कि कैडेट्स अपने उत्तरदायित्व को समझें और देश के लिए गौरवशाली बनें।आप अनुशासन का पालन करते हुए राष्ट्र के विकास  में सहायक बने। इसके लिए श्रेष्ठ मार्ग एनडीए है। अपनी प्रतिबद्धता के साथ खेल और शिक्षा में सर्वोत्तम बने। उन्होंने यहाँ आयोजित स्तरीय  खेलकूद समारोह पर प्रसन्नता व्यक्त की। अंत में मुख्य अतिथि ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल, मोमेंटो, प्रमाण-पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

 कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ी व अर्जुन अवार्डी गुरुदेव सिंह गिल, पंजाब फुटबॉल एसोसिएशन के अवैतनिक सचिव एंव फुटबॉल खिलाड़ी हरजिंदर सिंह, प्राचार्या ग्रूप कैप्टन मधु सेंगर, विंग कमांडर दीपिका रावत, मेजर जेबीएस वेग सहित अनेक आगंतुकगण मौजूद थे। 

बता दे कि चार सैनिक स्कूलों के कुल 192 खिलाड़ी इस खेलकूद समारोह में सम्मिलित थे। यह प्रतियोगिता लीग आधारित थी जिसमें सैनिक स्कूल नगरोटा, सैनिक स्कूल कुंजपुरा, सैनिक स्कूल सुजानपुर तीरा तथा सैनिक स्कूल कपूरथला के खिलाड़ियों ने भाग लिया। यह खेलकूद प्रतिस्पर्धा 3 वर्गों जूनियर वर्ग, सब जूनियर वर्ग और लड़कियों के वर्ग के रूप में आयोजित किया गया था।   

सैनिक स्कूल कपूरथला की प्राचार्या ग्रुप कैप्टन मधु सेंगर ने बताया कि सब जूनियर वर्ग में सैनिक स्कूल, कुंजपुरा के अंशु मितान सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित हुए जबकि सैनिक स्कूल, कपूरथला के कृष्णा चौबे जूनियर वर्ग में, इसी तरह लड़कियों के वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी सैनिक स्कूल, सुजानपुर टीरा की सोनम हुई।  

उन्होंने बताया कि बेस्ट ड्रील ट्रॉफी सैनिक स्कूल सुजानपुर टीरा को मिला। जबकि ओवर ऑल ट्रॉफी का खिताब सैनिक स्कूल कपूरथला ले गया। खेलकूद में  पोजिशन के सवाल पर ग्रूप कैप्टन मधु सेंगर ने बताया कि सब जूनियर वर्ग में नगरोटा चौथे स्थान पर रहा तथा टीरा तृतीय स्थान पर। जबकि कपूरथला द्वितीय तथा कुंजपुरा प्रथम स्थान ले गया। इसी तरह जूनियर वर्ग में टीरा को चौथा स्थान मिला तथा नगरोटा को तीसरा स्थान। जबकि कुंजपुरा द्वितीय स्थान पर रहा और प्रथम स्थान का खिताब कपूरथला ले गया।

उन्होंने आगे बताया कि लड़कियों के वर्ग में टीरा प्रथम स्थान पर रहा और कपूरथला द्वितीय स्थान पर रहा। जबकि नगरोटा और कुंजपुरा को क्रमशः तृतीय और चौथा स्थान मिला। इसी तरह सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर के खिताब से शिवम राज (कुंजपुरा),कुणाल चिब और हरसिमरत कौर (दोनों कपूरथला) को नवाजा गया।  

No comments