ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में मनी चेंजर को लूटने वाले 3 लुटेरे काबू, नगदी, मोबाइल व बाइक बरामद ....

- मनी चेंजर से नगदी व मोबाइल छीनने की वारदात को दिया था अंजाम, अदालत ने दिया 2 दिन का रिमांड   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला की सब डिवीज़न फगवाड़ा में मनी चेंजर से लूट के मामले में पुलिस ने 3 लुटेरों को काबू किया है। काबू किये लुटेरों से नगदी, मोबाइल व बाइक भी बरामद की है। इसकी जानकारी देते हुए SP फगवाड़ा रूपिंदर कौर भट्टी ने बताया कि सभी आरोपिओ के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज है। 

SP फगवाड़ा रूपिंदर कौर भट्टी ने बताया कि 22 अप्रैल को गांव चहेड़ू में मनी चेंजर का काम करने वाले धर्मपाल को डरा धमका कर कुछ लुटेरों ने नगदी व मोबाइल फोन छीनने की वारदात की थी। इस मामले में केस दर्ज करके जांच की गई।  

थाना सदर के SHO बलविंदर सिंह भुल्लर ने जाँच करते हुए पुलिस पार्टी सहित छापेमारी कर 3 लुटेरों को काबू किया है। जिनकी पहचान कुलवंत राय पुत्र हरिराम वासी चांदपुर जालंधर, हरसुखदीप सिंह उर्फ सागर बाबा पुत्र परमजीत सिंह वासी चांदपुर व जयदीप पुत्र छिंदा राम वासी चांदपुर के रूप में हुई है। 

उन्होंने यह भी बताया कि आरोपियों के कब्जे से 22750 रूपए नकद, एक मोबाइल व वारदात के समय प्रयोग किया गया बाइक भी बरामद किया गया है। और काबू किये आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। रिमांड के दौरान पूछताछ में और भी कई खुलासे होने की संभावना है।

SP फगवाड़ा रूपिंदर कौर भट्टी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पहले से भी केस दर्ज हैं। आरोपी कुलवंत राय के खिलाफ NDPS एक्ट के दो मामले थाना पतारा जालंधर में दर्ज हैं। हरसुखदीप सिंह के खिलाफ मारपीट व लूटपाट के थाना नवीं बारादरी जालंधर, थाना पतारा व थाना औड जिला नवांशहर में कुल 4 केस दर्ज हैं। वहीँ आरोपी जयदीप सिंह के खिलाफ NDPS एक्ट का केस थाना पतारा जिला जालंधर में दर्ज है।

No comments