ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला पुलिस ने गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा गैंग से जुडे 12 लुटेरों को किया गिरफ्तार ...

- अमेरिका में बैठ लखबीर सिंह उर्फ़ लंडा करता था ऑपरेट, पैसे का लालच देकर करवाता था फायरिंग और लूटपाट  

- कपूरथला के एक व्यक्ति से 2 करोड़ की मांगी थी फिरौती, टेक्निकल टीम ने निभाई अहम भूमिका    

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला      

कपूरथला पुलिस ने पंजाब के विभिन्न जिलों में लूटपाट, फायरिंग तथा फ़ोन कर फिरौती मांगने वाले लंडा गैंग से जुड़े गिरोह का भंडाफोड़ कर बड़ी सफलता हासिल की है। और प्रदेश के कई जिलों में छापेमारी कर इस गेंग से जुड़े 12 आरोपियों को काबू भी  किया है। इसकी जानकारी SSP कपूरथला वतस्ला गुप्ता ने देते हुए बताया कि गेंग से जुड़े आरोपियों को अमेरिका में बैठा गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा ऑपरेट करता था। काबू किये आरोपियों से 3 पिस्टल, 26 रोंद तथा दो बाइक भी बरामद की गई है।  

SSP कपूरथला वत्सला गुप्ता ने बताया कि ऑर्गेनाइज्ड क्राईम के खिलाफ जिले में चलाई जा रही मुहिम के दौरान लोगों से विदेश से कॉल कर फिरौती मांगने वाले गिरोह के लोगो ने कपूरथला वासी एक व्यक्ति से 2 करोड रुपए की फिरौती मांगी थी। इसके बाद कपूरथला पुलिस की जॉइंट टीम ने टेक्निकल तरीके से जांच करते हुए एक ऑपरेशन चलाया। जिसके दौरान अमेरिका में बैठे लंडा ग्रुप के 3 सक्रिय सदस्यों को काबू किया। और काबू किए गए आरोपी आसपास के क्षेत्र में आम लोगों को धमकियां देकर फिरौती की मांग करते थे। कपूरथला की एक सब डिवीज़न से संबंधित एक व्यक्ति से इन आरोपिओ ने दो करोड रुपए की फिरौती की मांग की थी।  

इस दौरान तफ़्तीश में मालूम हुआ कि अमेरिका बैठा गैंगस्टर लखबीर सिंह उर्फ लंडा निवासी हरिके जिला तरनतारन अपने यूके में रहते साथी हरजीत सिंह भंडाल निवासी गांव चिट्टी थाना लांबड़ा जिला जालंधर के जरिये जिला कपूरथला व इसके आसपास के एरिया में धनाढ्य व एनआरआइज को धमकियां देकर रंगदारी की मांग कर रहे हैं। 

अमेरका में बैठे लखबीर सिंह उर्फ़ लंडा और उसका साथी हरजीत सिंह वासी जालंधर पंजाब में रहने वाले 19 से 25 वर्ष तक के युवाओं को पैसे तथा विदेश में सेटल करने का लालच देकर फायरिंग और फिरौती मांगने का काम करवाते थे। और विदेशी नंबर से लोगों को फोन कॉल कर धमकिया दे फिरौती की मांग करते थे। लंडा अमेरिका से ही सबको ऑपरेट करता था। और इस गेंग से जुड़े लोग आपस में एक दूसरे को नहीं जानते थे।   

इन्हें विदेश से ही गाइड किया जाता था कि कहां से पिस्टल मिलेगा और कहां से बाइक और किस व्य​क्ति को टारगेट करना है। उन्होंने बताया कि अब तक की पूछताछ में इनसे दो टारगेट की बात सामने आई है। एक मामले में तो इनको गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे के बारे में पूछताछ जारी है। सुल्तानपुर लोधी के कारोबारी से विदेशी कॉल के जरिये रंगदारी मांगने के मामले में लंडा व हरजीत को नामजद किया गया है। इनके कई और सदस्य जल्द ही पुलिस की हिरासत में होंगे। एसएसपी ने बताया कि ये सभी 19 से 22 साल की उम्र के युवा हैं।  

काबू किए गए मुख्य आरोपी जसवीर सिंह उर्फ जस्सा पुत्र लखबीर सिंह वासी गांव गिल्ल नकोदर, मनिंदर सिंह पुत्र हरबंस सिंह वासी गांव चिट्टी जालंधर, गुरजीत सिंह उर्फ ज्ञानी पुत्र हरवंस सिंह वासी नकोदर को पहले गिरफ्तार किया गया। जिनसे पूछताछ के बाद युवराज कुमार उर्फ कालू पुत्र अश्विनी कुमार वासी नकोदर, अंग्रेज सिंह उर्फ़  गेजी पुत्र शिंदा सिंह वासी संगरूर, मनप्रीत सिंह उर्फ गोल्डी पुत्र कुलदीप सिंह वासी संगरूर, परविंदर सिंह उर्फ़ अमली पुत्र वकील सिंह वासी नकोदर, जसप्रीत सिंह उर्फ़ जस्सा पुत्र करनैल सिंह वासी संगरूर, बलविंदर सिंह उर्फ बिल्ला पुत्र बलबीर सिंह वासी सुलतानपुर लोधी, सुखप्रीत सिंह पुत्र सतनाम सिंह वासी शाहकोट, हरजीत सिंह पुत्र करमजीत वासी शाहकोट तथा विशाल उर्फ़ बिल्ली पुत्र जसपाल वासी शाहकोट को गिरफ्तार किया है। 

आरोपियों पर पहले भी कई मामले लूटपाट तथा आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले दर्ज है। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपियों के पास से 7.65 की एक पिस्टल, 26 कारतूस, एक देसी रिवाल्वर 32 बोर, एक देशी पिस्तौल 7.62 और 2 बाईक बरामद की गई है।   

मुख्य आरोपी जस्सा जालंधर, कपूरथला, सुल्तानपुर लोधी, फगवाड़ा, हो​शियारपुर में दर्ज लूट व आर्म्स एक्ट के आठ मामलों में पीओ हैं। जबकि इनकी गिरफ्तारी से पांच मामले ट्रेस हो गए हैं। उन्होंने बताया कि इन आरोपियों को अदालत में पेश करके चार दिन का रिमांड हासिल किया गया है। इस मौके एसपी-डी सरबजीत राय, डीएसपी-डी गुरमीत सिंह, सीआईए स्टाफ इंचार्ज जरनैल सिंह, थाना सुल्तानपुर लोधी के एसएचओ हरगुरदेव सिंह आदि मौजूद थे।

No comments