ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में पैचवर्क को लेकर ​सियासी घमासान के बाद प्रशासन आया हरकत में, फिर काम रुकवाया ...

- पुलिस ने 7 मजदूरों को किया राउंडअप, अज्ञात पर FIR 

- MLA राणा ने थाने का किया घेराव, SDM, DSP के साथ बैठक  

- प्रशासन ने 3 मई तक सरकारी तौर पर सड़क का काम शुरू करवाने का दिया आश्वासन  

 खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला - सुल्तानपुर लोधी मार्ग को संगत दवारा करवाए जा रहे पैचवर्क को जिला प्रशासन ने फिर से रुकवा दिया। और सड़क का काम कर रहे 7 मजदूरों को सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने राउंडअप भी किया है। जिसके बाद सुल्तानपुर लोधी के MLA राणा इंद्र प्रताप सिंह ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ सुल्तानपुर लोधी थाना में पहुंच गए।  

और DSP कार्यालय में SDM-कम-चुनाव अधिकारी सुल्तानपुर लोधी जसप्रीत सिंह, XEN PWD प्रेम कमल और DSP बबनदीप सिंह के साथ 2 घंटे तक बैठक की। जिसमें प्रशासन ने 3 मई तक सरकारी तौर पर सड़क बनाने का काम शुरू किए जाने का आश्वासन दिया है। 

अधिकारिओ के साथ हुई बैठक के बाद MLA राणा इंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि उक्त सड़क पर दो से तीन फीट गहरे गड्ढे पड़े हुए हैं। जहां पर कई बार सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पंजाब सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। इसलिए संगत ने मिलकर करीब 4 दिन पहले उक्त सड़क पर बने गड्डढो को भरने के लिए पैचवर्क का काम शुरू कर दिया था। जिसे प्रशासन ने फिर से प्रशासन ने काम रोक दिया और वहां काम कर रहे 7 लोगों को राउंडअप भी किया।   

उन्होंने बताया कि XEN पीडब्ल्यूडी ने 3 मई तक हर हाल में सरकारी काम शुरू करने का आश्वासन दिया है। राणा ने चेतावनी दी कि अगर तब तक काम शुरू नहीं हुआ तो वह 4 मई से फिर काम शुरू करेंगे और पूरा करके ही दम लेंगे। उन्होंने कहा कि यह बड़े दुख की बात है कि उक्त सड़क की मरम्मत की स्वीकृति मिलने में 7 माह लग गए। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक दबाव के कारण सड़क मरम्मत का काम रोक दिया गया है। वहीँ  बलविंदर सिंह तलवंडी पाई और अन्य ने कहा कि उक्त खस्ता हाल सड़क से आसपास के 30 गांवों के लोग प्रभावित होते हैं, क्योंकि वह आरसीएफ से डडविंडी दाना मंडी में अपनी फसल बेचने आते हैं।   

SDM जसप्रीत सिंह ने कहा कि चुनाव आचार संहिता के कारण कोई भी विकास कार्य नहीं हो सकता, इसलिए हमने 2 दिन पहले यह काम रुकवा दिया था और अब फिर हमने काम बंद कर दिया है। उन्होंने बताया कि XEN ने एक सप्ताह में विधिवत काम शुरू करने का आश्वासन दिया है।   

वहीँ DSP बबनदीप सिंह के अनुसार उक्त सड़क पर काम कर रहे 7 लोगों को राउंडअप किया है, जिनके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। XEN की ​शिकायत पर फ़िलहाल अज्ञात के ​खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है। 

XEN पीडीबी जालंधर डिवीजन प्रेम कमल ने कहा कि सड़क मरम्मत के लिए मंजूरी मिल गई है और पांच से सात दिनों के भीतर सड़क मरम्मत का काम शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, आम आदमी पार्टी सुल्तानपुर लोधी के हलका इंचार्ज सज्जन सिंह चीमा ने आरोपों को नकारते हुए इस घटनाक्रम को विधायक राणा इंद्रप्रताप सिंह का चुनावी स्टंट करार दिया है।  


No comments