ब्रेकिंग न्यूज़

अमृतसर पुलिस ने चौरी की बाइक सहित 2 चोरो को किया गिरफ्तार ....

- एक हीरो होंडा स्प्लैडर पल्स बाइक बिना नंबर की बरामद   

खबरनामा इंडिया संदीप। अमृतसर   

अमृतसर के थाना ए-डिवीजन के शिवाला भाई पुलिस ने चौरी की बाइक सहित 02 चोरो को गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत पुलिस स्टेशन ए-डिवीजन में मामला भी दर्ज किया गया है।   

गिरफ्तार किये गए चोरो की पहचान करणबीर सिंह उर्फ ​​करण  पुत्र कुलवंत सिंह वासी मकान नंबर 85, सरदार एवेन्यू, वेरका, अमृतसर और गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​गोपी पुत्र मंजीत सिंह, गांव धर्माबाद, तहसील बाबा नानक, जिला अमृतसर के रूप में हुई है। 

पुलिस स्टेशन ए डिवीजन के SHO इंस्पेक्टर रविंदर कुमार के अनुसार ASI शिव कुमार, प्रभारी पुलिस चौक शिवाला भाई अमृतसर ने पुलिस पार्टी की देखरेख में बाइक चोर करणबीर सिंह उर्फ ​​करण कुलवंत सिंह वासी मकान नंबर 85 सरदार एवेन्यू वेरका अमृतसर तथा गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​गोपी पुत्र मंजीत सिंह गांव धर्मबाद तहसील बाबा नानक जिला अमृतसर को चोरी की बाइक हीरो हांडा स्प्लैडर पलास बिना नंबर सहित गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा और गहनता से पूछताछ की जाएगी। जांच जारी है।  


No comments