ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में होलसेल किराना स्टोर को चोरों ने बनाया निशाना, घटना CCTV में कैद .....

- छत के रास्ते दरवाजा तोड़ अंदर घुसे चोर ने महंगे सामान तथा गल्ले में पड़ी नगदी चुराई, पुलिस जांच में जुटी  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला     

कपूरथला के सर्कुलर रोड पर स्थित एक होलसेल के किरयाना स्टोर को देर रात चोरो ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपए का सामान चोरी करने की घटना घटी है। चोरी की घटना CCTV में भी कैद हो गई है। वहीँ घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची PCR टेंगो -7 तथा सिटी थाना पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।  

जानकारी अनुसार सर्कुलर रोड पर स्थित एसएस किराना स्टोर के मालिक सुमीत सिंह ने बताया कि रविवार सुबह जब उन्होंने स्टोर खोला तो अंदर अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ था। और गले में पड़ी हज़ारो रूपए नगदी तथा कुछ अन्य सामान गायब था। वहीँ दुकान में लगे CCTV की LED चोर साथ ले गए हैं।  

सुचना मिलने के बाद मोके पर पहुंची पुलिस को उन्होंने शक जाहिर करते हुए बताया कि उन्हें शक है कि यह घटना किसी जानकारी दवारा अंजाम दी गई है। जो कि देर रात लगभग ढाई बजे छत के रस्ते दरवाजा तोड़ अंदर घुसा है। चोरों ने महंगे समान तथा गले में पड़ी नगदी पर हाथ साफ किया है। 

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची PCR टैंगो - 7 की टीम तथा सिटी थाना -2 अर्बन एस्टेट पुलिस ने CCTV फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। और CCTV फुटेज के आधार पर चोर की पहचान की जा रही है।  

 सुमीत सिंह ने यह भी बताया कि उनके मुख्य शटर में सिक्योरिटी सेंसर लगे हुए। अगर कोई शटर से छेड़छाड़ करता तो उनको फोन पर अलार्म बजने लगता है। इसलिए चोरो ने मुख्य शटर को नहीं छेड़ा है।  


No comments