कपूरथला मॉडर्न जेल में तलाशी अभियान दौरान मिले 4 मोबाइल फोन ...
- थाना कोतवाली में 4 हवालातियों पर FIR दर्ज
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला मॉडर्न जेल में चलाए गए तलाशी अभियान दौरान जेल प्रबंधन को अलग-अलग बैरकों से 4 मोबाइल फोन बरामद हुए है। इनमें से एक मोबाइल फोन लावारिस हालत में मिला है। जेल प्रबंधन ने चारों मोबाइल फोन कब्जे में लेकर इसकी सूचना जेल के उच्चाधिकारियों व थाना कोतवाली पुलिस को दी। थाना कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात सहित 4 हवालातियों के खिलाफ FIR दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
जेल के सहायक सुपरिटेंडेंट सुरिंदरपाल सिंह ने बताया कि CRPF टीम व जेल गार्द सहित जेल में बंद कैदियों व हवालातियों की बैरकों की तलाशी ले रहे थे। इस दौरान जेल प्रबंधन को वार्ड नं. 3 के कमरा नं. 5 में बंद हवालाती लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा वासी मोहल्ला पंडोरी सुल्तानपुर लोधी के कब्जे से एक मोबाइल फोन सिम समेत बैटरी बरामद हुई है।
इसी तरह वार्ड नं.4 के कमरा नं.1 में बंद हवालाती नवीन कुमार उर्फ अज्जू वासी मेहली गेट नागा मोहल्ला फगवाड़ा के पहने पैजामे की जेब से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। जेल प्रबंधन ने दोनों मोबाइल फोन कब्जे में लेकर इसकी सूचना जेल के उच्चाधिकारियों व थाना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों हवालातियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
वहीँ जेल के सहायक सुपरिटेंडेंट सुरिंदरपाल सिंह के अनुसार चेकिंग अभियान में बैरकों की अच्छी तरह से जांच की जा रही थी। इस दौरान जेल प्रबंधन को हवालाती उमेश कुमार वासी मधूबाणी बिहार हाल निवासी मेघवाल पट्टी के कब्जे से एक मोबाइल फोन, सिम समेत बैटरी बरामद हुआ। इसके अलावा जेल प्रबंधन को एक मोबाइल फोन लावारिस हालत में बरामद हुआ। जेल प्रबंधन ने दोनों मोबाइल फोन कब्जे में लेकर इसकी सूचना जेल के उच्चाधिकारियों व थाना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात समेत दो हवालातियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।















No comments