ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में मानव एकता दिवस पर निरंकारी भवन में रक्तदान शिविर, 129 यूनिट रक्तदान ....

- देश के लगभग 207 स्थानों पर आयोजित किये रक्तदान शिविर  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

मानव एकता दिवस बाबा गुरबचन सिंह जी की मानवता के प्रति उनकी सच्ची सेवाओं को समर्पित है, जिससे निरंकारी जगत का हर भक्त प्रेरणा लेकर अपने जीवन का कल्याण कर रहा है। इस दिवस के पावन मौके पर जहां संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से भारतवर्ष के लगभग 207 स्थानों पर विशाल रक्तदान शिविर की श्रृंखलाओं का आयोजन करके लगभग 50,000 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। वहीं इसी कड़ी में संत निरंकारी सत्संग भवन कपूरथला में भी रक्तदान शिविर लगाया गया।  

इसका विधिवत् उद्घाटन संत निरंकारी मंडल जोन कपूरथला के जोनल इंचार्ज गुलशन लाल आहूजा व सिविल अस्पताल के SMO डा. संदीप धवन ने किया। इसमें सुल्तानपुर लोधी, RCF, लखन के पड्डे के अलावा कपूरथला के श्रद्धालुओं ने 129 यूनिट रक्तदान किया।  

रक्तदान शिविर में जोनल इंचार्ज गुलशन लाल आहूजा ने जानकारी देते हुए बताया कि सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने ''मानव एकता दिवस" के अवसर पर फरमाया कि निरंकार प्रभु ने हमें यह जो मानव जीवन दिया है इसका प्रत्येक पल मानवता के प्रति समर्पित हो सके, परोपकार का ऐसा सुंदर भाव जब हमारे हृदय में उत्पन्न हो जाता है तब वास्तविक रूप में समूची मानवता हमें अपनी प्रतीत होने लगती है।  

सबके भले की कामना ही हमारे जीवन का लक्ष्य बन जाता है। उन्होंने फरमाया कि सेवा का भाव सदैव निष्काम ही रहा है। ऐसी भावना जब हमारे मन में बस जाती है तब हमारा जीवन वास्तव में मानवता के कल्याणार्थ समर्पित हो जाता है। ऐसा ही परोपकारी जीवन बाबा गुरबचन सिंह जी की दिव्य शिक्षाओं का आधार रहा है।  

रक्तदान, मानव जीवन को बचाने हेतु की जाने वाली एक ऐसी सर्वोपरि सेवा है, जिसमें परोपकार की निःस्वार्थ भावना निहित है। इस रक्तदान शिविर में सिविल अस्पताल कपूरथला से बीटीओ डा. शिल्पा, स्टाफ नर्स दलजीत कौर, श्रीमती रितु, MLT जसविंदर शर्मा, MLT गुरजीत, सोनिया, हरदेव, दलविंदर, बलदेव व हरविंदर ने रक्त के यूनिट एकत्रित किए।   

No comments