स्वच्छ भारत अभियान के पंजाब सह संयोजक बनने पर इंद्र सेखडी का किया स्वागत .....
- युवाओं में स्वच्छता के प्रति जागृति लाई जायगी
खबरनामा इंडिया पंकज शर्मा। बटाला
भाजपा शीर्ष नेताओ दवारा इन्द्र सेखड़ी को स्वच्छ भारत अभियान के प्रांतीय सह संयोजक की जुम्मेवारी देने पर बटाला के जिला प्रधान हिरा वालिया ने अपनी टीम सहित इन्द्र सेखड़ी का स्वागत किया है। और सभी ने उन्हें बधाइयां दी है।
भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा वालिया ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान को पहले नंबर व धरातल पर उतारने का काम प्राथमिकता से कर रहे हैं। हीरा वालिया ने उम्मीद जताई है कि इन्द्र सेखड़ी स्वच्छ भारत अभियान के प्रांतीय सह संयोजक बनने पर युवाओं में स्वच्छता के प्रति जागृति लायेगे।
इस मौके पर उनके साथ वरिष्ठ नेता भूषण बजाज, जिला महामंत्री रोशन लाल, जिला उपाध्यक्ष शक्ति शर्मा, शहरी मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, सिविल लाइन चंद्र नगर मंडल अध्यक्ष अमनदीप सिंह, शहरी मंडल महामंत्री अनिल भट्टी, शहरी मंडल महामंत्री श्रीकांत शर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष डिंपल महाजन, महामंत्री अमृतपल सिंह आदी मौजूद थे।















No comments