मानव तस्करी का शिकार हुई युवती मस्कट में दो माह से फंसी, परिवार पहुंचा संत सीचेवाल के पास ...
- स्त्री जागृति मंच की महिला सदस्य भी साथ, बेटी की वतन वापसी की मांग
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
मस्कट में पिछले दो माह से मानव तस्करी का शिकार हुई युवती के परिजनों ने राज्यसभा सदस्य संत सीचेवाल से मिलकर बेटी राजविंदर कौर के वतन वापसी की गुहार लगाई है। वही गांव बीड बालोकी वासी युवती के परिजनों के साथ स्त्री जागृति मंच की महिला सदस्य भी साथ थी। पीड़ित परिवार की व्यथा सुनकर संत सीचेवाल ने उन्हें विश्वास दिलाया कि लड़की राजविंदर कौर को वापस लाने के लिए भरसक प्रयास करेंगे।
स्त्री जागृति मंच की नेता अनीता संधू ने बताया कि 14 फरवरी को गांव बीड़ बालोकी की एक विधवा महिला परमजीत को गुमराह करके उसकी लड़की राजविंदर कौर को दुबई में अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर उमरवाल बिल वासी युवती पूजा उनकी लड़की को अपने साथ दुबई व बाद में मस्कट ले गई।
विदेश भेजी गई राजविंदर कौर का उस समय से ही अपने परिवार के साथ कोई संपर्क नहीं हो रहा था। अचानक एक दिन राजविंदर कौर का बहन को फोन आया कि उस पर अत्याचार किया जा रहा है। उसने शरीर पर जख्मों के निशान की फोटो भेजकर बताया कि उसे उसकी मर्जी के खिलाफ जबरदस्ती रखा गया है।
जब परिवार ने गांव बीड़ बलोकी की पंचायत को साथ लेकर पूजा नाम की महिला के साथ संपर्क किया, तो उसने परिवार से मांग की कि 2 लाख रुपए व टिकट दोगे, तभी उनकी लड़की भारत वापस आएगी। इसके बाद परिवार ने संत सीचेवाल से मिलकर साडी व्यथा सुनाई। संत सीचेवाल ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि जल्द हो विदेश मंत्रालय से सम्पर्क कर राजविंदर कौर को वतन वापिस लाने का प्रयास करेंगे ।
इस मौके जागृति मंच की नेता अनीता संधू से अलावा उनके साथ सुरजीत कौर मान, पीड़ित लड़की मां परमजीत कौर, कुलदीप कौर उच्चा बोहड़वाला, कुलवंत कौर मेवा सिंह, कृष्णा, राजविंदर आदि मौजूद थे।















No comments