AAP कल मनाएगी "संविधान बचाओ, तानाशाही हटाओ दिवस" .....
- भाजपा का मुकाबला करने के लिए एकजुट होने की जरूरत -- परविंदर ढोट
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के रोष में AAP नेताओ दवारा अलग अलग ढंग से किये जा रहे रोष प्रदर्शन के क्रम में संविधान बचाओ, तानाशाही हटाओ दिवस 14 अप्रैल को सुबह 10 बजे कपूरथला की मॉल रोड पर मनाया जायगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए AAP नेता परविंदर सिंह ने बताया कि 14 अप्रैल रविवार को AAP के सभी नेता व वालंटियर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
जिसमें मुख्य रूप से भाजपा को देश से हटा कर देश के सविधान को बचाने का संदेश दिया जाएगा ढोढ ने कहा कि यह कार्यक्रम अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर किया जा रहा है। जिसमें पार्टी 14 अप्रैल को भीमराव आंबेडकर की जयंती पर देश भर में "संविधान बचाओ, तानाशाही हटाओ दिवस" मनाएगी।
परविंदर सिंह ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता संविधान की प्रस्तावना पढ़ेंगे और संविधान को बचाने की शपथ लेंगे। भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार 'हमारे लोकतंत्र और संविधान पर हमला कर रही है। इसका मुकाबला करने के लिए हमें एकजुट होने की जरूरत है। जिस तरह से भाजपा जोर आजमाइश और धन के लालच से आप पार्टी को तोड़ने में लगी है। वह इसमें कामयाब नही होगी। क्योंकि आप का एक एक वालंटियर पूरे दृढ़ संकल्प से अरविंद केजरीवाल के साथ खड़ा है और इस तरह की धमकियों से डरने वाला नही है।
जिसका सबूत पिछले दिनों में पार्टी वर्करों ने दिया। उन्होंने स्पष्ट किया है कि पंजाब के CM भगवंत मान के नेतृत्व में AAP पंजाब का पूरा ढांचा राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की सोच पर पहरा देने के लिए हर वक्त तैयार है। और जिस का प्रमाण आयोजित किए जा रहे रोष प्रदर्शनों में पंजाब के यूनिट ने बाखूबी दिया है जो की आने वाले समय में भी जारी रहेगा।















No comments