ब्रेकिंग न्यूज़

क्राफ्ट मेले में टावर गिने से एक युवक की मौत, एक घायल .....

मेला प्रबंधकों की लापरवाही के चलते हुआ हादसा  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब     


पंजाब के गुरदासपुर में चल रहे क्राफ्ट मेले में शुक्रवार को एक टावर गिने से एक युवक की मौत होने की खबर है। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना में मेला प्रबंधकों की लापरवाही मानी जा रही है।वहीँ घटना की सूचना मिलने के बाद थाना सदर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।  

बता दें कि गुरदासपुर में आयोजित क्राफ्ट मेले में प्रबंधकों दवारा लोगों को आकर्षित करने के लिए मेले में 30-30 फुट ऊंचे लोहे के टावर लगा रखे थे। इन टावरों को जमीन में गाड़ा नहीं गया था। केवल जमीन पर रखकर काम चलाया जा रहा था। शुक्रवार दोपहर को चली तेज आंधी के कारण लोहे का एक बड़ा टावर गिर गया। जिससे मेला देखने आये एक युवक घायल हो गया। घायल युवक के साथ आए उसके दोस्त ने उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।  

मृतक युवक की पहचान अरविंदर कुमार पुत्र लक्खी राम वासी कलीचपुर के रुप में हुई है। अरविंदर के दोस्त गगनदीप शर्मा के अनुसार  वह मेला देखने के लिए आए थे। इस दौरान आंधी के कारण टावर गिरने से अरविंदर टावर के नीचे दब गया। इस घटना के दौरान टावर पर लाइट लगा रहा अजय कुमार भी जख्मी हो गया।  

उसने यह भी बताया कि कोई भी सहायता के लिए मौके पर नहीं पहुंचा। उसने खुद अरविंदर को टावर के नीचे से निकाला और अस्पताल पहुंचाया। पास खड़े सिक्योरिटी गार्ड भी सहायता के लिए आगे नहीं आए। बताया जा रह है कि मृतक अरविंदर कुमार की 4 माह पहले ही शादी हुई थी।  

No comments