ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब में कपूरथला जिला आधार कार्ड बनाने में प्रथम ....

- जिले में प्राप्त आवेदनों में से 1321 आधार कार्ड स्वीकृत  

- नागरिक सेवाएं भी कम से कम समय में मिलेंगी -- DC  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला      

पंजाब मे आधार कार्ड के वेरिफ़िकेशन और स्वीकृत देने में कपूरथला जिले ने पहला स्थान प्राप्त किया है। DC अमित कुमार पांचाल ने कहा कि आधार कार्ड वेरिफ़िकेशन में अग्रणी होने पर जिला प्रशासन ने आधार कार्ड से संबंधित सभी सेवाएं फास्ट ट्रैक करवाते ही सेवाएं तय समय के अंदर उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किया है। उन्होंने यह भी कहा कि इन सेवाओं की लगातार निगरानी की जा रही है ताकि लोगों को बिना किसी अनावश्यक देरी के आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराये जा सकें।  

DC अमित कुमार पांचाल ने कहा कि आवेदक आधार कार्ड बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ नजदीकी सेवा केंद्रों पर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आवेदन प्राप्त होने के बाद संबंधित SDM दफ़्तर द्वारा वैरिफिकेशन के बाद विशिष्ट पहचान पत्र ऑफ इंडिया (UIADI) द्वारा आधार कार्ड जारी किया जाता है। 

उन्होंने बताया कि 19 अप्रैल 2024 तक जिले में प्राप्त आवेदनों में से 1321 आधार कार्ड स्वीकृत किये गये तथा 27 आवेदन विचाराधीन हैं, जिससे जिले में आवेदनों की लम्बित दर राज्य में सबसे कम है। वहीँ लोगों को नागरिक सेवाएं हर हाल समय पर उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए DC अमित कुमार पांचाल ने कहा कि जिले में सेवा केंद्रों के माध्यम से नागरिक सेवाएं प्रदान करने की प्रक्रिया को भी तेज किया जा रहा है ताकि लोगों को कम से कम समय में आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराए जा सकें।  

उन्होंने कहा कि वे नागरिक सेवाओं की पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाए जा सकें कि यह सेवाएं लोगों को अधिक सुविधाजनक तरीके से प्रदान की जाएं।   

No comments