कपरथला शहर में 100 पुलिस कर्मिओ ने निकाला फ्लैग मार्च ...
- आपराधिक तत्वों पर पेनी नजर और जनता को करवाया सुरक्षा का एहसास
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
देश में होने वाले लोकसभा चुनावो को देखते हुए चुनाव आयोग के निर्देशों पर कपूरथला शहर में जनता को सुरक्षित होने का आभास करवाने के उद्देश्य से आज शहर के मुख्य क्षेत्रों में पुलिस और ITBP की टीम ने फ्लैग मार्च निकाला हैं। जिसमे तीन थानों के SHO और उनकी टीम शामिल थी।
बता दें कि लोकसभा चुनावो की घोषणा के बाद आपराधिक तत्वों पर नजर रखने और शहर की जनता को सुरक्षित होने के अहसास के साथ साथ लॉ एंड आर्डर की स्थिति कायम रखने के उद्देश्य से निकाले गए फ्लेग मार्च में ITBP जवान, सिटी थाना SHO संजीवन सिंह, SHO सिटी - 2 मंजीत सिंह और SHO कोतवाली पलविंदर सिंह के अलावा PCR और ट्रेफिक टीम सहित लगभग 100 सुरक्षा जवान मौजूद थे।
पुलिस टीम ने पोस्ट ऑफिस चौक से सदर बाजार, जलोखाना, शालीमार बाग से होते हुए बस स्टेण्ड रोड से होकर शहर के बाज़ारो फ्लैग मार्च निकाल जहाँ आपराधिक तत्वों चेतावनी दी है वहीँ शहर की जनता को सुरक्षित होने का एहसास भी दिलाया है।
कोतवाली SHO पलविंदर सिंह ने बताया कि चुनावो को देखते हुए पुलिस ने सक्रियता बढ़ाई है। इसी क्रम में कपूरथला शहर में सभी एंट्री पॉइंट पर जाँच बढ़ाई गई है। और आपराधिक तत्वों पर पेनी नजर रही जा रही है। पुलिस जवानों सहित तीन थानो के प्रभारी तथा उनकी टीम सहित लगभग 100 कर्मचारी सभी नाको पर की जा रही जाँच गंभीरता से कर रहे है।














No comments