ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला पुलिस ने गश्त दौरान एक महिला तस्कर को किया काबू ...

- कंप्यूटर कंडा, हेरोइन और 3200 रुपए की ड्रग मनी बरामद  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला      

कपूरथला के थाना सुभानपुर पुलिस ने गश्त के दौरान गांव लक्खन खोले डेरे के समीप एक महिला तस्कर को हेरोइन लेकर आते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से पुलिस को 10 ग्राम हेरोइन सहित कंप्यूटर कंडा व 3200 रुपए की ड्रग मनी बरामद हुई है।  

पुलिस ने आरोपी महिला तस्कर के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज कर आरोपी महिला से पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ में उम्मीद है कि आरोपी से और भी कई अहम खुलासें हो सकते है। 

सुभानपुर थाना के SI बलजीत सिंह ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ गांव लक्खन खोले की तरफ गश्त करते हुए जा रहे थे। जब पुलिस टीम गांव लक्खन खोले डेरे के पास पहुंची तो सामने से एक महिला आती दिखाई दी। जोकि पुलिस टीम को देख कर घबरा गई और पीछे की तरफ मुड़ने लगा। तभी महिला पुलिस कर्मी ने संदेह के आधार पर पीछा कर उसे काबू कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम रानी निवासी गांव लक्खन खोले बताया। 

जब महिला पुलिस कर्मी ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 10 ग्राम हेरोइन समेत कंप्यूटर कंडा व 3200 रुपए की ड्रग मनी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी महिला तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी महिला तस्कर से पूछताछ की जा रही है।  

No comments