ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब पुलिस के रिटायर्ड अधिकारी डल्ली के राजनीतिक सफर का आगाज़ ---- BJP में हुए शामिल ...

दोआबा में डल्ली की है काफी पैंठ, कुछ दिन पहले AAP में जाने की भी हुई थी चर्चा   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। जालंधर, पंजाब      

 

पंजाब पुलिस से रिटायर्ड अधिकारी हरविंदर सिंह डल्ली ने अपने राजनीतिक करियर का आज आगाज़ कर दिया है। गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी ने डल्ली को जालंधर में बीजेपी ज्वाइन करवाई है। बता दे कि डल्ली ​​​​​​ने जालंधर, कपूरथला सहित पंजाब के कई जिलों में अपनी सेवाएं निभाई हैं। और माना जा रहा है कि दोआबा में डल्ली काफी पैंठ रखते हैं। 

यह भी बता दे कि कुछ दिन पहले उनके AAP में जाने की चर्चा हुई थी। और वह AAP की कुछ पब्लिक मीटिंग में भी देखे गए थे।    

बता दे कि हरविंदर सिंह डल्ली लंबे समय तक जालंधर में ADCP के पद पर तैनात रहे। डल्ली ने कपूरथला, जालंधर और ग्रामीण इलाकों में कई बड़े मामलों को बखूबी संभाला है। डल्ली रिटायर्ड होने से पहले PAP में कमांडेंट पद पर तैनात थे। यह भी बता दें कि आज हरविंदर सिंह डल्ली के भाजपा में शामिल होने दौरान पूर्व विधायक केडी भंडारी, मनोरंजन कालिया, पूर्व मेयर राकेश राठौर सहित कई अन्य नेता भी मौजूद थे। 

बताने योग्य है कि बीते दिनो हिमाचल कांग्रेस के सहप्रभारी तेजिंदर सिंह बिट्टू और जालंधर से पूर्व सांसद की पत्नी कर्मजीत कौर चौधरी कांग्रेस छोड़ कर BJP में शामिल हुई थी। जिससे कांग्रेस को एक ही दिन में दो बड़े झटके लगे थे।   

No comments