कपूरथला में सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी की उल्लंघन करने वाली 9 स्कूल बसों के काटे चालन ....
- बस चालकों को दस्तावेज और सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी के मापदंडो को पूरा करने के निर्देश भी दिए
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला जिले में सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत स्कूली वाहनों की जाँच में कैंब्रिज स्कूल व सेक्रेड हार्ट स्कूल की बसों की जांच के दौरान अधूरे कागजात व सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी के मापदंड पुरे नहीं करने पर 9 बसों के चालान काटे गए है। यह जानकारी जिला प्रोग्राम अधिकारी मनजिंदर सिंह, जिला बाल संरक्षण अधिकारी युगेश कुमारी व ट्रेफिक इंचार्ज सब इंस्पेक्टर दर्शन सिंह ने देते हुए बताया कि DC अमित कुमार पांचाल के निर्देश पर कपूरथला में सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत स्कूल बसों की जांच की गई।
चेकिंग के दौरान अधिकारियों ने कुछ बस चालकों को निर्देश दिया कि स्कूल बसों की सुरक्षा बहुत महत्वपूर्ण है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सभी को पूरी गंभीरता बरतनी चाहिए।
जिला प्रोग्राम अधिकारी मनजिंदर सिंह ने कहा कि सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के नियमों का इन-बिन अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि स्कूल बसों में प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, कैमरे, पैलेस जैसी बुनियादी सुविधाएं होनी चाहिए और बस का रंग पीला होना चाहिए और पट्टी पर स्कूल का नाम लिखा होना चाहिए।
इसके अलावा सरकारी नंबर प्लेट, फिटनेस सर्टिफिकेट आदि दस्तावेज भी अनिवार्य होने चाहिए। उन्होंने स्कूल प्रबंधन को सुरक्षित स्कूल वाहन नीति के मापदंडों और वाहनों के आवश्यक दस्तावेजों की समय-समय पर समीक्षा करने को भी कहा है।
इस मौके पर जिला बाल सुरक्षा दफ्तर से रमनप्रीत सिंह, सतनाम सिंह, अर्शप्रीत कौर और ट्रैफिक पुलिस से ASI बलविंदर सिंह, सुरजीत सिंह, देविंदरजीत सिंह, गुरजीत सिंह, अमनप्रीत गोतम और अमनदीप सिंह मौजूद थे।















No comments