पंजाब पुलिस के ADGP ढिल्लो का राजनीती में प्रवेश, कुछ दिन पहले ली थी VRS .....
- GS ढिल्लों ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की, फिरोजपुर से हो सकते हैं उम्मीदवार
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब के पूर्व ADGP जीएस ढिल्लों ने अपना राजनीतक सफर शुरू करते हुए कांग्रेस पार्टी जॉइन कर ली है। उन का नई दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय में सीनियर लीडरों ने स्वागत किया गया। जहाँ प्रदेश इंचार्ज देवेंद्र यादव भी मौजूद थे।
उनके पार्टी में ज्वाइन करने के बाद चर्चा है कि पार्टी ढिल्लों को फिरोजपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित कर सकती है। यह भी बता दे कि अभी 6 दिन पहले ही ढिल्लो ने नौकरी से VRS ली थी। तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि अब वह अपना राजनीति सफर शुरू करेंगे। लेकिन ढिल्लों ने तब कहा था कि इसका फैसला उनके परिवार ने लेना है।
कांग्रेस जॉइन करने के बाद गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने कहा- पत्नी ने फैसला लेने में काफी मदद की है। पार्टी की तरफ से जो भी जुम्मेवारी मिलेगी वह उसे पूरी निष्ठा से निभायेंगे। बता दे कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समय पुलिस की तरफ से उनकी डयूटी लगाई थी। और इस दौरान 330 किलोमीटर में वह श्री फतेहगढ़ साहिब से जम्मू सिटी तक राहुल गांधी के साथ चले थे। दूसरी बार वह श्री दरबार साहिब में 4-5 दिन सेवा के लिए आए थे। इन दोनों यात्राओं के दाैरान उन्हें राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल से काफी करीब से मिलने का मौका मिला था।















No comments