ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला के शराब कारोबारी सहित 6 लोगो पर जालंधर में FIR दर्ज, 100 पेटी अवैध शराब बरामद ....

- थाना बस्ती बावाखेल जालंधर में शराब माफिया से जुड़े 6 लोग नामजद   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के शराब कारोबारी को जालंधर पुलिस ने अवैध शराब के मामले में नामजद किया है। जालंधर के थाना बस्ती बावाखेल में पठानकोट और कपूरथला के कारोबारी सहित शराब माफिया से जुड़े 6 लोगों पर एक्साइज एक्ट के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू की है। वहीँ  पुलिस ने इस दौरान एक घर से अवैध शराब की 100 पेटी भी कब्जे में ली है। इनमें दो शराब ठेकेदार भी शामिल है।

जानकारी के अनुसार ASI रणजीत पाल, ASI गुरचरण सिंह, कांस्टेबल तरनजीत सिंह, कांस्टेबल राजविंदर सिंह, कांस्टेबल राजिंदर कुमार व कांस्टेबल जशनदीप सिंह जालंधर की बस्ती बावा खेल नहर की पुली के पास गश्त कर रहे थे। इस दौरान एक मुखबिर खास ने सूचना दी कि अनिल कुमार उर्फ सोनू वासी कमल विहार लैदर कांप्लेक्स व न्यू राजन नगर बस्ती बावा खेल जालंधर और गुरविंदर सिंह वासी बस्ती पीरदाद जालंधर पंजाब व चंडीगढ़ से अवैध शराब लाकर बेचने का धंधा करते हैं।  

अनिल कुमार पर पहले भी एक्साइज एक्ट के केस दर्ज हैं। अब भी सोनू अपने घर के दरवाजा पर शराब की पेटियां रखकर ग्राहकों का इंतजार कर रहा है और बाकी शराब उसने​ अपने दूसरे घर न्यू राजन नगर बस्ती बावा खेल जालंधर में स्टोर कर रखी है। सोनू को यह अवैध शराब की सप्लाई राजू चौहान वासी बस्ती बावा खेल, कपूरथला के शराब ठेकेदार रमन, जग्गी वासी करतारपुर और गुरदासपुर का शराब ठेकेदार करते हैं। सोनू व उसका कारिंदा गुरविंदर शराब सप्लायर्स के साथ मिलकर शराब बेचने का धंधा कर रहे हैं। यदि अभी रेड की जाए तो सोनू और गुरविंदर सिंह नाजायब शराब की खेप के साथ रंगे हाथ पकड़े जा सकते हैं।  

इस पर पुलिस ने आबकारी विभाग से राबता करते रेड की तो मुखबिर की इतलाह सही पाई गई। पुलिस के अनुसार घर की तलाशी दौरान 100 पेटी अवैध शराब भी बरामद हुई हैं। थाना बस्ती बावाखेल में 6 आरोपियों के ​खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।  

No comments