दर्दनाक --- 20 झुग्गियों में लगी भीषण आग. 2 बहनों की जिंदा जलने से हुई मौत ....
- आग से बचने के लिए बच्चिया जिस कमरे में छुपी वहां फटा सिलेंडर, 3 घंटे रेस्क्यू के बाद आग पर पाया काबू
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब के बठिंडा क्षेत्र के उड़िया कॉलोनी में आज सुबह सवेरे लगभग 20 झुग्गियों को अचनाक आग लगने की खबर है। जिस घटना में 2 सगी बहनों के जिन्दा जलने से मौत और कई लोगो के झुलस भी गए है। घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम ने 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। वहीँ सूचना के बाद आप विधायक जगरूप सिंह भी मौके पर पहुंचे है। और उन्होंने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है।
स्थानीय लोगो के अनुसार सुबह करीब 4 बजे आग लगने के बाद झुग्गियों में रहने वाले लोगों में शोर मच गया। अधिकतर लोग सोए हुए थे, इसके चलते वह आग की चपेट में आ गए। देखते ही देखते आग भीषण रूप ले लिया। अनुमान है कि खाना बनाते हुए आग लगी है।
वहीँ मृतक बच्चियों के पिता ने बताया कि झुग्गियों में ही रह रहा एक परिवार खाना बना रहा था। अचानक आग लग गई। तेज हवा चलने के कारण आग झुग्गियों में फैल गई। लोग खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। उसकी दोनों बेटियां भी आग से बचने के लिए दूसरे कमरे में जाकर छिप गईं।
जिस कमरे में वह छिपी थी वहां रखे सिलेंडर ने आग पकड़ ली और सिलेंडर फट गया। दोनों बेटियां को ढूंढता हुआ कमरे में पहुंचा। तो वहां दोनों बुरी तरह झुलसी हुई थीं। दोनों को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
दूसरी तरफ फायर ब्रिगेड अधिकारी के अनुसार मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम और 4 गाड़ियों ने मौका संभाला। पास की नहर से पानी लिया गया। रास्ता तंग होने के कारण गाड़ियों को झुग्गियों तक पहुंचने में दिक्कत आई। जिसके बाद पाइपों को जोड़ कर पानी झुग्गियों तक पहुंचाया गया।















No comments