कपूरथला में भूमि का सौदा करने के बाद रजिस्ट्री न करवा 39 लाख की ठगी के आरोप में FIR दर्ज ....
- साढ़े 3 किल्ले भूमि का सौदा हुआ 64 लाख में, 39 लाख रुपए दिए बतौर बयाना
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला में एक भूमि का इकरारनामा करने के बाद रजिस्ट्री न करवाने के और 39 लाख रुपए की ठगी करने के आरोप में थाना सिटी पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ धारा 420, 406 IPC के तहत FIR दर्ज की गई है। इसकी पुष्टि SHO संजीवन सिंह ने करते हुए बताया कि आरोपी अभी फरार है। जिसकी तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।
पीड़ित व्यक्ति मलकीत सिंह पुत्र दलबीर सिंह वासी 39 नजदीक ओलिवर पब्लिक सैंट्रल टाउन कपूरथला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने वर्ष 2022 में सरबन सिंह पुत्र जीत सिंह वासी गांव होठियां से गांव होठियां में ही एक साढ़े 3 किल्ले भूमि का सौदा लगभग 64 लाख में कर 39 लाख रुपए बतौर बयाना दिया था। और सरबन सिंह से लिखित इकरारनामा किया था। उक्त भूमि पर उसने बैंक से लिमिट भी ली हुई थी। आरोपी सरबन सिंह ने बयाना के समय यह भी लिखित करार किया था कि वह भूमि को बैंक से मुक्त करवा कर मेरे नाम रजिस्ट्री करवा देगा।
शिकायतकर्ता मलकीत सिंह ने यह भी बताया कि उसे बाद में मालूम हुआ कि आरोपी सरबन सिंह ने उक्त भूमि का कई अन्य लोगो से भी सौदा कर उनसे भी लाखो रुपए लिए हुए है। और कुछ पीड़ित लोगो दवारा इसके खिलाफ अदालत में भी मामले विचाराधीन है।
मलकीत सिंह ने कहा कि सरबन सिंह ने उसके साथ किये बयाना इकरारनामा के अनुसार तय समय पर न तो बैंक से भूमि मुक्त करवाई और न ही रजिस्ट्री करवाई। उसके रजिस्ट्री न करवाने के बाद जब सरबन सिंह से रुपए वापिस मांगे तो उसने रुपए देने से मना कर दिया। जिसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दे दी।
जाँच अधिकारी ने सभी तथ्यों की पड़ताल कर आरोपी पर लगे सभी आरोप सही पाए। जिस कारण पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी सरबन सिंह के खिलाफ धारा 420, 406 IPC के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

.jpeg)













No comments