ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में नकली दूध व घी बनाने वाले 3 आरोपियों पर FIR दर्ज, एक काबू ....

- महाकोष रिफाइंड, सूखा दूध व अन्य सामग्री बरामद   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला      

कपूरथला की सब डिवीज़न फगवाड़ा में पुलिस ने गांव पांछटा के एक डेरे से नकली दूध व घी बनाकर बेचने वाले 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी कर लिया है। यह जानकारी SP फगवाड़ा रूपिंदर कौर भट्टी ने देते हुए बताया कि फरार आरोपिओ की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।   

SP रूपिंदर कौर ने बताया के उन्हें सूचना मिली कि कस्बा पांछटा के पेट्रोल पंप के निकट गुर्जरों के एक डेरे में गुर्जर बलाल पुत्र फतेह मोहम्मद, इमाम हुसैन पुत्र फतेह मोहम्मद वासी गांव पांछटा व हनीफ उर्फ रफी पुत्र उमरदीन निवासी खराल कलां थाना भोगपुर जिला जालंधर मिलकर नकली करीम व देसी घी बनाकर लोगों को बेचकर मोटी कमाई कर रहे हैं।   

जिसके बाद थाना रावलपिंडी के SHO लाभ सिंह ने पुलिस पार्टी सहित इस डेरे पर छापामारी करके हनीफ उर्फ रफी को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से 60 पैकेट रिफाइंड महाकोश, 6 पैकेट सूखा दूध, 25 स्प्रे ड्रॉयड पाउडर व एक कैन क्रीम की बरामद की है। उन्होंने बताया कि हनीफ उर्फ रफी, गुर्जर बिलाल व इमाम हुसैन के खिलाफ धारा 7 ईसी एक्ट व 420/ 270 आईपीसी के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया है और इस केस में हनीफ को गिरफ्तार कर लिया है‌‌। उन्होंने बताया कि बाकी आरोपिओ की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहे हैं। 

No comments