खडूर साहिब से BJP उमीदवार मन्ना ने सभी धार्मिक स्थानों में श्रद्धापूर्वक किया नमन ....
- टिकट मिलने के बाद पहली बार आये विरासती शहर कपूरथला
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
लोकसभा क्षेत्र खडूर साहिब से BJP के उमीदवार मंजीत सिंह मन्ना ने टिकट मिलने के बाद आज पहली बार विरासती शहर कपूरथला में पहुंच सभी धार्मिक स्थानों में श्रद्धापूर्वक नमन किया। मन्ना के कपूरथला पहुँचने पर उनका स्वागत जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह खोजेवाल ने अपनी पूरी टीम के साथ किया है। इस दौरान मन्ना ने विश्व विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के नेताओं के साथ भी मुलाकात की है। जिसमे विश्व हिंदू परिषद जालंधर विभाग के अध्यक्ष नरेश पंडित, शिव सेना उद्धव बाला साहिब ठाकरे के जिला अध्यक्ष दीपक मदान और उनकी टीम, ऑल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट के पंजाब उपाध्यक्ष राजेश भास्कर लाली आदी थे।
सबसे पहले मंजीत सिंह मन्ना श्री शीतला माता मंदिर जलोखाना में नतमस्तक हुए, जहाँ मंदिर कमेटी के प्रधान पवन धीर और मंदिर कमेटी द्वारा उन्हें माता रानी की चुनरी भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके बाद उन्होंने श्री सत्य नारायण मंदिर में माथा टेका, जहां मंदिर कमेटी के सदस्य नरेश गोसाई ने माता रानी की चुनरी देकर सम्मानित किया। इसके बाद मन्ना ने भगवान वाल्मिकी जी मंदिर मोहल्ला शहरिया माता टेका, जहां कमेटी के सदस्य रोशन लाल सभ्रवाल और अटवाल ने उन्हें सम्मानित किया।
इसके बाद भाजपा प्रत्याशी ने स्टेट गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और गुरु साहिब का आशीर्वाद लिया, जहाँ गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया। इसके बाद मंजीत सिंह मन्ना ने शेखूपुर माता भद्रकाली मंदिर में मत्था टेका, जहां मंदिर कमेटी के अध्यक्ष परषोतम पासी, राधे श्याम शर्मा, अशोक शर्मा ने उन को सम्मानित किया।
इस अवसर पर मंजीत सिंह मन्ना ने कहा कि देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा पार्टी ने उन्हें दोआबा की खडूर साहिब सीट पर लोगों की सेवा करने का मौका दिया है। इसलिए वह परमात्मा को धन्यवाद देने के लिए कपूरथला आए हैं। उन्होंने कहा कि वह खडूर साहिब लोकसभा क्षेत्र के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। इस बीच,भाजपा प्रत्याशी ने आम आदमी पार्टी पर तंज कस्ते हुए कहा कि पहले जो आम आदमी पार्टी आई थी, वह लोगों के बीच क्रांति का भ्रम लेकर आई थी, लेकिन वह क्रांति हवा में उड़ गई।
उन्होंने कहा जो चेहरा मुख्यमंत्री का पहले होता था आज वह चेहरा मुरझा गया है। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह खोजेवाल ने आश्वासन दिया कि खडूर साहिब से भाजपा उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे।उन्होंने कहा कि मंजीत सिंह मन्ना की सफा सुथरी छवि ने लोगों में विश्वाश पैदा किया है। उन्होंने घोषणा की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनहितैषी और विकास समर्थक नीतियों को देखते हुए भाजपा का हर कार्यकर्ता मन्ना को जिताने के लिए दिन-रात मेहनत करेगा।
खोजेवाल ने कहा कि PM मोदी की जनहितैषी और विकास समर्थक नीतियों को देखते हुए लोक भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने की शपथ ले रहे हैं और भाजपा के 400 से अधिक उम्मीदवारों को जिताकर ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे। इस मौके पर मन्ना ने भाजपा नेताओं के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा की और खुशी जाहिर करते हुए मोदी सरकार की दूरदर्शी सोच के कारण देश में करोड़ों रुपये की परियोजनाएं चल रही हैं और अब समय आ गया है कि खडूर साहिब लोकसभा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास का एक नया दौर शुरू किया जाए।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उमेश शारदा, राजेश पासी, शाम सुंदर अग्रवाल, यूथ जिला अधक्ष्य सन्नी बैंस, सीनियर नेता पवन धीर, मेडिकल सेल के पूर्व प्रदेश कन्वीनर डॉ.रणवीर कौशल, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य रिंपी शर्मा, एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष रोशन लाल सभरवाल, सरबजीत सिंह दिओल, अशोक महला, जगदीश शर्मा, कमल प्रभाकर, राकेश गुप्ता, मधु सूद, ईशा महाजन, रीतू कुमरा, रविंदर शर्मा, लक्की सरपंच, राजन ठीगी, धरम वीर मल्होत्रा, संरक्षक ओम प्रकाश कटारिया , जिला उपाध्यक्ष राज कुमार अरोड़ा, बजरंग दल शहरी अध्यक्ष मोहित जस्सल आदि उपस्थित थे।






















No comments