कपूरथला में कार-बाइक की भीषण टक्कर, दो युवकों की मौत ...
- बाइक सवार काम से लौट रहे थे घर, रस्ते में हुआ हादसा, कार चालक फरार, पुलिस कर रही जांच
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की सब डिवीज़न सुल्तानपुर लोधी में बूसोवाल रोड पर पीर गैब गाजी के समीप आज एक कार और बाइक की भीषण टक्कर हो गई। जिसमे बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई है। बताया जा रह है कि उक्त बाइक सवार काम से लौट रहे थे। मृतकों की पहचान मनप्रीत सिंह वासी कंग कलां और सुरिंदर सिंह वासी गांव साबूवाल के रूप में हुई है। जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा कर जाँच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार प्लेटिना बाइक PB-08-EA-6686 पर सवार युवक गांव फतोवाल से सुल्तानपुर लोधी की ओर आ रहे थे। तभी सामने से आ रही टोयोटा इटियोस गाड़ी PB-08-EK-0107 ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकाें के परिजनों ने कहा कि गाड़ी काफी तेज थी। जिसने दूसरी साइड जाकर बाइक को टक्कर मारी है। उन्होंने गाड़ी के ड्राइवर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
परिजनो ने यह भी कहा कि मृतक गांव फतोवाल में पत्थर लगाने का काम करते थे, जोकि आज वहां पर किसी के घर सम्मान देकर लौट रहे थे। जिस दौरान उनके साथ यह सड़क हादसा हो गया। घटना की सूचना मलने थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने मौके पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
थाना सुल्तानपुर लोधी SHO इंस्पेक्टर हरगुरदेव सिंह ने बताया कि मृतकों के परिजनों के बयान कलमबद्ध किए जा रहे हैं। जिसके आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी के शवगृह में रखवा दिए गए हैं। आरोपी गाड़ी चालक की पहचान की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।















No comments