ब्रेकिंग न्यूज़

RCF एम्पलाईज यूनियन ने मेंबर ट्रेक्शन एंड रोलिंग स्टॉक के सामने रखी मांगे .....

- नई भर्ती, ठेकेदारी, आउटसोर्सिंग ऑफलोडिंग आदि, नई पेंशन स्कीम तथा अन्य जलावंत मांगो पर यूनियन ने रखा अपना पक्ष    

- सतीश कुमार, मेंबर ट्रेक्शन एवं रोलिंग स्टॉक ने कर्मचारियों की मांगों पर रखा सकारात्मक रुख  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला      

RCF में मेंबर ट्रेक्शन एवं रोलिंग स्टॉक सतीश कुमार का आज आगमन हुआ। इस दौरान RCF एम्पलाईज यूनियन द्वारा मीटिंग कर उनके सामने कर्मचारियों की ज्वलंत एवं जायज मांगे रखी।   

जिसमें मुख्य रूप में कर्मचारियों की नई भर्ती, बढ़ते कोच उत्पादन के चलते नए पदों का सृजन करना, ठेकेदारी, आउटसोर्सिंग, ऑफलोडिंग आदि पर रोक लगाना, वंदे भारत ट्रेन के कार्य को आउटसोर्स करने, सिविल विभाग के कर्मचारियों को कोच उत्पादन में ट्रांसफर करने, कर्मचारियों को मिलने वाले पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट जैसे सेफ्टी शूज, वर्दी पगड़ी, तौलिया आदि को GEM की बजाय सपोर्ट परचेज कमेटी (SPC) के माध्यम से खरीद करना, सभी एक्सप्रेस/मेल गाड़ियों का आरसीएफ हाल्ट पर ठहराव करवाना, आरसीएफ टाउनशिप के रखरखाव के लिए पर्याप्त फंड उपलब्ध करवाना, नए क्वार्टर बनाने के लिए फंड उपलब्ध करवाना, प्रशासनिक भवन में 5 दिन का कार्य सप्ताह लागू करवाना, न‌ई पेंशन स्कीम को रद्द कर पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करवाना, RCF में सप्लाई विद अप्लाई के सभी टेंडर को रद्द करना, PLB बोनस तथा नाइट ड्यूटी अलाउंस की सीलिंग सीमा को हटाना, E-Pass, E-OFFICE , HEMS आदि लागू होने से पैदा हुई समस्याओं को हल करने जैसी कर्मचारियों की तमाम मांगे एवं समस्याएं रखी।   

जिस पर सतीश कुमार ने सकारात्मक चर्चा की। नई भर्ती, नए पदों के सृजन पर उन्होंने कहा कि रेलवे बोर्ड में इस पर काम चल रहा है, बहुत जल्द आरसीएफ को कर्मचारी मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेन के उत्पादन में RCF के कर्मचारियों का पूरा पूरा योगदान रहेगा, सिविल विभाग के कर्मचारी के वर्कशॉप भेजने के संबंध में उन्होंने कहा कि यह कैसे GM साहब पहले ही शुरू कर चुके हैं, GEM के माध्यम से पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट्स खरीदने के संबंध में उन्होंने ब्रांडेड चीजें खरीदने के लिए इसका हल जल्द निकाला जाएगा।  

RCF हाल्ट पर एक्सप्रेस/मेल गाड़ियों के ठहराव के संबंध में उन्होंने कहा इसके लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा आरसीएफ टाउनशिप की मरम्मत के लिए उन्होंने कहा कि इस के लिए 150 करोड रुपए के फंड जारी किए जा रहे हैं। RCF में नए क्वार्टरों के लिए एस श्रीनिवासन GM RCF को केस बनाकर भेजने के लिए कहा, प्रशासनिक भवन में 5 दिन के कार्य सप्ताह एवं अन्य मांगों पर सतीश कुमार, मेंबर ट्रेक्शन एवं रोलिंग स्टॉक का पक्ष काफी  सकारात्मक रहा।   

मीटिंग में RCF एम्पलाईज यूनियन की तरफ से अमरीक सिंह, अध्यक्ष, सर्वजीत सिंह, महासचिव, दर्शन लाल, कार्यकारी अध्यक्ष, हरविंदरपाल, कैशियर, मनजीत सिंह बाजवा, जॉइंट सेक्रेटरी, बचितर सिंह, उपाध्यक्ष बाबू सिंह, उपाध्यक्ष, जसपाल सिंह सेखों, त्रिलोचन सिंह, प्रेस सेक्रेटरी आदि प्रमुख रूप में शामिल रहे तथा प्रशासन की ओर से एस श्रीनिवासन, GM RCF, ए के जैन, प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर, केएस असला, PFA, संजीव मिश्रा  PCMM, विनोद कुमार, PCPO, सुमित कुमार Secy to GM आदि उपस्थित रहे।  

No comments