कपूरथला पुलिस ने फ्लैग मार्च तथा CASO ऑपरेशन चलाया, महिला तस्कर काबू ....
- नाबालिक चोरों से 4 चोरी की बाइक तथा 15 ग्राम हीरोइन बरामद, महिला पर भी FIR दर्ज
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला में नशा तस्करो के खिलाफ मुहीम में थाना सुभानपुर क्षेत्र में नशे के लिए बदनाम क्षेत्रों में सबडिवीजन भुलत्थ के DSP सुरेंदर पाल की निगरानी में पेरामिलिट्री फोर्स के साथ फ्लैग मार्च निकाला और CASO ऑपरेशन के दौरान संदेश के आधार पर कई घरों में सर्च की। इस दौरान पुलिस को 4 चोरी के बाइक तथा एक महिला तस्कर से 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। इसकी पुष्टि डीएसपी सबडिवीजन भुलत्थ सुरेंदर पाल ने भी की है।
जानकारी अनुसार चुनाव आयोग के आदेश पर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ सख्ती बरतते हुए DSP भुलत्थ की निगरानी में सुभानपुर थाना क्षेत्र के ड्रग प्रभावित क्षेत्रों में CASO ऑपरेशन चलाया और फ्लैग मार्च भी निकाल नशा तस्कर को चेतावनी दी।
DSP सुरेंदर पाल के अनुसार के सर्च दौरान तीन चोरी की स्प्लेंडर बाइक तथा एक प्लैटिना बाइक बिना नंबर बाइक बरामद की है। बाइक चोरी के मामले में तीन नाबालिक चोरों को काबू किया गया है जबकि एक मौके से फरार हो गया है। वहीँ एक महिला नशा तस्कर बलविंदर कौर पत्नी सतनाम सिंह वासी गांव डोगरावाल को काबू कर उसके पास से 15 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। और थाना सुभानपुर में FIR नंबर 35 चोरी के बाइक के संबंध में तथा FIR नंबर 36 महिला नशा तस्कर के खिलाफ दर्ज की गई है।

















No comments