ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में एक कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखो का नुकसान, फायर टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन ...

 - फायर ब्रिगेड कर्मिओ दवारा गोदाम में लगी आग को बुझाने के लिए चलाया रेस्क्यू   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला      

कपूरथला के क्षेत्र मोहल्ला शहरियाँ में आज सुबह एक कबाड़ के गोदाम में अचानक आग लगने की घटना घटी है ,जिसमे लाखो रुपए नुकसान होने का अनुमान है। आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दो घंटे में आग पर काबू पाया है। फायर अधिकारी रविंद्र कुमार अनुसार रेस्क्यू ऑपरेशन में आग पर काबू पा लिया गया है। फिलहाल आग लगने के कारण का पता नहीं लगा है।  

जानकारी अनुसार मोहल्ला शहरिया में घर के पीछे बने एक कबाड़ के गोदाम में लगभग सुबह साढ़े सात बजे अचानक आग लग गई। यह देख लोगों ने गोदाम के मालिक गौरव नाहर (गोल्डी) और फायर ब्रिगेड को फोन पर सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे फायर अफसर रविंद्र कुमार और  गुरप्रीत सिंह व सुरिंदर कुमार की टीम ने 3 दमकल गाड़ियों के साथ आग पर काबू पर पाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी किया। कबाड़ के गोदाम में भीषण आग पर काबू पाने में लगभग 2 घंटे लग गए।  

गोदाम के मालिक गोल्डी के अनुसार जब यह सुबह 4 उठा तो सब ठीक था लेकिन सुबह लगभग साढ़े 7 लोगो ने बताया कि गोदाम में आग लगी हुई है। उन्होंने मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड की टीम के साथ आग पर काबू पाने के लिए प्रयास किया। उन्होंने यह भी बताया कि उनके गोदाम में पड़ा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया है। फिलहाल आग लगने का कारण का मालूम नहीं चल सका है। और कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।  

No comments