ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में नाबालिक बच्ची से दुष्कर्म करने वाले युवक पर POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज ...

 - नाबालिक बच्ची की मां का आरोप --- बच्ची के साथ बलात्कार कर गांव के बाहर छोड़ आरोपी हुआ फरार    

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला    

कपूरथला में एक नाबालिक बच्ची को गांव के ही युवक द्वारा शादी का झांसा देकर भगा ले जाने और दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। थाना कोतवाली पुलिस ने पीड़ित बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ POCSO एक्ट की धारा के तहत FIR दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि SHO पलविंदर सिंह ने भी की है। 

जानकारी अनुसार कपूरथला के गांव नवां पिंड भट्ठे वासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 5 मार्च की रात लगभग 8 बजे उसकी बेटी जिसकी उम्र 15 साल 9 महीने है, को उसी गांव का रहने वाला लड़का शरण उर्फ़ कालू शादी का झांसा देकर बहला फुसला कर भगा ले गया। और उक्त आरोपी ने उसकी बच्ची से उसकी मर्जी के बिना शारीरिक संबंध बनाए। और कई अलग-अलग स्थान पर ले जाकर उससे बलात्कार किया। 

पीड़ित बच्ची की मां ने यह भी बताया कि 8 मार्च की रात को आरोपी युवक उसकी बच्ची को गांव के बाहर छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने पीड़ित बच्ची की मां की शिकायत पर प्राथमिक जाँच कर थाना कोतवाली में आरोपी युवक शरण उर्फ़ कालू के खिलाफ धारा 376, 3-4 POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज कर ली है। इसकी पुष्टि कोतवाली SHO पलविंदर सिंह ने करते हुए बताया कि आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।  

No comments