कपूरथला में कुत्तों का आतंक --- अब कुत्तों ने 12 वर्षीय बच्चे को किया घायल ....
- पिछले कुछ दिनों में ही हो चुकी है कई घटनाएं, कुत्तों के काटने से एक महिला तथा बच्चों की मौत भी हुई
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
कपूरथला की सबडिवीजन सुल्तानपुर लोधी में आवारा आदमखोर कुत्तों ने अब एक 12 वर्ष के बच्चे को काट गंभीर घायल किया है। जिसके चलते आदमखोर कुत्तों का आंतक और लोगों में दहशत का माहौल है। फिलहाल कुत्तों के काटने से घायल हुए बच्चे को सुलतानपुर लोधी के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए कपूरथला सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।
बता दें कि बीते कुछ दिनों में ही कुत्तों द्वारा लोगों को काटने के कई मामले सामने आ चुके हैं। और एक महिला तथा बच्चे की मौत भी हो चुकी है। लोगो का कहना है कि इन घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन मात्र मूकदर्शक बना हुआ है।
जानकारी अनुसार सुल्तानपुर लोधी के मोहल्ला पंडोरी में काम से घर लौट रहे 12 वर्षीय प्रवेश कुमार पुत्र राजिंदर कुमार को कुत्ते ने बुरी तरह काट लिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। मोके पर मौजूद मोहल्ला वासियों ने बड़ी मुश्किल से बच्चे को कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया और इलाज के लिए सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी मैं भर्ती करवाया। जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण ड्यूटी डॉक्टरों ने उसे कपूरथला सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया।
इस मौके पर मोहल्ला वासियों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा कुत्तों पर शिकंजा कसा जाए। और आए दिन होने वाली घटनाओं पर रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा कि यह बेहद निंदनीय है कि बार-बार प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
सुल्तानपुर लोधी क्षेत्र में कुत्तो के कटाने से अब तक एक बच्चे और एक महिला की मौत भी हो चुकी है। और करीब 6 लोग घायल हुए हैं। जिन्हे अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था। लोगो ने यह भी कहा कि जिन लोगों ने अपने घरों में कुत्ते पाल रखे हैं। इनका रिकार्ड भी प्रशासन को रखना चाहिए।

















No comments