बड़ी खबर --- हरियाणा के नए CM होंगे नायब सिंह सैनी .....
- खट्टर के इस्तीफे के बाद विधायक दल की हुई बैठक में लिया फैसला, शाम 5 बजे लेंगे शपथ
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। हरियाणा
हरियाणा की राजनीती से बड़ी खबर है। आज मंगलवार को CM मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद विधायक दल की बैठक में कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद नायब सिंह सैनी को हरियाणा के नए CM बनाए जाने का फैसला लिया गया है। नए CM सैनी आज शाम शपथ लेंगे।
जानकारी अनुसार नायब सिंह सैनी सरकार बनाने का दावा करने राजभवन पहुंच रहे हैं। शाम 5 बजे वह CM पद की शपथ लेंगे। सैनी ने विधायक दल का नेता चुने जाने पर PM मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार व्यक्त किया। सैनी मनोहर लाल के करीबी हैं। 27 अक्टूबर 2023 को ही उन्हें हरियाणा भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया था।
वहीँ इससे पहले मनोहर लाल ने BJP और जननायक जनता पार्टी (JJP) का गठबंधन टूटने के बाद मंगलवार सुबह राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। इसके बाद विधायक दल की बैठक बुलाई गई। JJP ने भी दिल्ली में अपने विधायकों की बैठक बुलाई है। यह बैठक पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला के आवास पर चल रही है। हालांकि पार्टी के 10 में से 5 विधायक इस बैठक में नहीं पहुंचे। बताया जा रहा है कि वह सभी BJP के संपर्क में हैं।

















No comments