ब्रेकिंग न्यूज़

PM मोदी ने पंजाब को दी 14345 करोड़ के विकास कार्यो की सौगात -- खोजेवाल

- 11 मार्च को 11670 करोड़ के कार्यों का वर्चुअल नींव पत्थर रखेंगे  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा समूचे देश में सर्वपक्षीय विकास करवाया गया है। जिस क्रम में पंजाब के कई शहरों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। यह बात भाजपा जिला प्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल ने कहते हुए बताया कि पंजाब में नए हाईवे, ग्रीन फील्ड हाईवे तथा रेलवे ओवर ब्रिजों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार पंजाब के विकास के लिए प्रतिबद्ध और वचनबद्ध है। 

खोजेवाल ने कहा कि केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने पंजाब को 200000 करोड के प्रोजेक्ट दिए हैं। और सोमवार को 939 करोड़ रुपये की लागत से समराला चौक से लुधियाना निगम सीमा तक 13 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड हाईवे का उद्घाटन किया किया जाएगा। वहीँ 918 करोड़ रुपये की लागत वाले मलोट से अबोहर साधुवाली सेक्शन हाईवे नं. 62 तथा 7 जिसकी लंबाई 65 किलोमीटर का उद्घाटन किया जाएगा, 22.5 किलोमीटर लम्बा मलोट-मंडी डबवाली राष्ट्रीय राजमार्ग नं.9 का उद्घाटन किया जाएगा।   

खोजेवाल ने कहा कि 367 करोड़ रुपये से बने 22.5 किलोमीटर लंबे मलोट-मंडी डबवाली राष्ट्रीय राजमार्ग नं. 9 का उद्घाटन किया जाएगा। सतलुज नदी पर नंगल के पास 124 करोड़ रुपये की लागत से बने 4-लेन रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन किया जाएगा। NH-703बी की 75.167 किलोमीटर लंबी ROB परियोजना ईपीसी मोड पर 327 करोड़ रुपये की लागत से बनी परियोजना का उद्घाटन किया जाएगा, जिसमें मोगा से मक्खू और हरिके से खालड़ा तक 2 लेन का पुनर्वास और नवीनीकरण शामिल है। उन्होंने कहा कि इन सभी परियोजनाओं की लागत 2675 करोड़ रुपये है। 

खोजेवाल ने कहा कि सोमवार को पंजाब के विभिन्न स्थानों पर 11,670 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का नींव पत्थर रखा जाएगा। इसमें 31 किमी लंबा अंबाला चंडीगढ़ ग्रीनफील्ड सपुर से लालडू, 31 किमी लंबा ब्यास-मेहता-बटाला से डेरा बाबा नानक, 43 किमी लंबा मोगा-बाघा पुराना से बाजाखाना, 47 किमी लंबा 6-लेन जालंधर बाईपास ग्रीनफील्ड, 54 किमी अमृतसर से बठिंडा, 62 किमी लंबा अमृतसर-बठिंडा ग्रीनफील्ड सेक्शन, 30 किमी लंबा लुधियाना-बठिंडा ग्रीनफील्ड हाईवे और दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे आदि शामिल हैं। 

No comments