कपूरथला में जनता की सुरक्षा के लिए अब ITBP के सुरक्षाकर्मी भी तैनात ....
- जनता को सुरक्षा का एहसास करवाने और लॉ एंड ऑर्डर बरकरार रखते हुए आईटीबीपी के जवानो सहित फ्लेग मार्च भी निकला
- पंजाब पुलिस के साथ ITBP जवान मुख्य एंट्री प्वाइंट्स पर कर रहे चेकिंग
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
पंजाब में होने वाले लोकसभा चुनाव और जनता की सुरक्षा को देखते हुए आईटीबीपी की कंपनियां तैनात की गई है। इसी क्रम में कपूरथला जिले में भी लोकसभा चुनाव से पहले एक कंपनी तैनात की गई है। SSP कपूरथला ने बताया कि ITBP के जवान तथा पंजाब पुलिस के जवान सभी एंट्री प्वाइंट्स पर तैनात किये गए है। तथा अपराधिक तत्वों पर नज़र रखते हुए वाहनों की चेकिंग भी की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जिले की जनता पूर्ण रूप से सुरक्षित है, का एहसास करवाने के लिए फ्लेग मार्च भी निकला गया है।
बता दें कि देश में होने वाले लोकसभा चुनावो को देखते हुए और पंजाब की सुरक्षा चाक-चौबंद करने के लिए ITBP की 25 कंपनियां तैनात की गई है। जो कि पंजाब पुलिस के जवानो के साथ ड्यूटी पर तैनात हो चुके है। इसी क्रम में कपूरथला जिले में भी एक कंपनी (120 जवानों ) तैनात की गई है।
जिसके मध्य नजर कपूरथला शहर में आईटीबीपी के जवानों के साथ एक फ्लैग मार्च भी निकल गया। और सभी एंट्री प्वाइंट्स पर पंजाब पुलिस के साथ आईटीबीपी के जवान भी तैनात किये गए है। एंट्री पॉइंट्स पर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग भी की जा रही है। इसकी जानकारी SSP वत्सला गुप्ता ने देते हुए बताया कि चेकिंग अभियान के साथ साथ आपराधिक तत्वों पर तीखी नजर भी रखी जा रही है।

















No comments