ब्रेकिंग न्यूज़

ढिलवां में पूर्व सरपंच ने एक कांग्रेसी नेता को मारी गोली .....

- घायल नेता को उपचार के लिए अस्पातल में भर्ती करवाया, पुलिस मामले की कर रही जाँच   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब    

पंजाब के बरनाला क्षेत्र के गांव ढिलवां में पूर्व सरपंच दवारा एक कांग्रेसी नेता को गोली मारने की खबर है। गोली लगने से घायल हुए कांग्रेसी नेता को बरनाला के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीँ जिस पूर्व सरपंच ने गोली मारने का आरोप है, वह भी कांग्रेस पार्टी से ही जुड़ा बताया जा रहा है। और दोनों के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है। घायल कांग्रेस नेता की पहचान मेवा सिंह घोडियांवाले के रूप में हुई है। 

जानकारी अनुसार बरनाला अस्पताल में भर्ती गांव ढिलवां वासी मेवा सिंह ने बताया कि उसका गांव के पूर्व सरपंच जोगिंदर सिंह के साथ पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। जोगिंदर सिंह ने उससे 10 लाख रुपए उधार लिए थे और अब लौटाने से मना कर रहा है। मेवा सिंह के अनुसार आज रविवार को वह गांव में एक भोग के प्रोग्राम में साथियों सहित गया था। वहां जोगिंदर सिंह भी आया हुआ था। 

इसी प्रोग्राम में जोगिंदर सिंह ने जान से मारने की नीयत से उस पर कथित गोली चला दी। जोगिंदर सिंह की ओर से चलाई गई एक गोली उसके पैर में लगी। जोगिंदर ने उसके साथियों पर भी फायर किए है। मेवा सिंह ने पुलिस से मांग की है कि जोगिंदर सिंह पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाये। 

वहीँ संबंधित थाना प्रभारी कुलजिंदर सिंह ने बताया कि मामले की जाँच की जा रही है। घायल मेवा सिंह के बयान दर्ज कर उचित कार्यवाही जाएगी।  

No comments