ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब के एक पूर्व कांग्रेस MLA आप में हुए शामिल ...

 - CM भगवंत मान ने किया स्वागत, पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी से है नाराज   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब      

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस के पूर्व MLA गुरप्रीत सिंह आज आप में शामिल हो गए है। CM भगवंत मान ने AAP में आने पर उनका स्वागत किया है। चर्चा यह भी है कि लोकसभा चुनावो में गुरप्रीत सिंह आप की तरफ से फतेहगढ़ से उम्मीदवार बनाए जा सकते हैं।  

आप में शामिल होने के बाद गुरप्रीत सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कोई अनुशासन नहीं है। कांग्रेस में हर नेता परिवार की सोचता है। यह भी बता दे कि गुरप्रीत सिंह फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष थे।  

बताने योग्य है कि गुरप्रीत सिंह को 2017 में विधानसभा चुनाव में बस्सी पठाना से कांग्रेस ने टिकट दी थी। और उन्होंने AAP के संतोख सिंह सलाना और अकाली दल के दरबारा सिंह गुरु को हराया था। लेकिन 2022 के चुनाव में वह AAP के रूपिंदर सिंह से हार गए थे।  

सूत्रों की माने तो गुरप्रीत सिंह की नाराजगी पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी से है। क्योंकि चन्नी के भाई डॉ. मनोहर सिंह भी बस्सी पठाना से कांग्रेस की टिकट मांगते थे। उस समय बड़ी मुश्किल से गुरप्रीत सिंह को टिकट मिली थी। फिर चन्नी के भाई आजाद उमीदवार के तौर पर चुनाव लड़े थे। वह 2022 में हारने की वजह चन्नी के भाई को मानते हैं। और इसी वजह से नाराज हैं कि पार्टी हाईकमान ने चन्नी के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया।   

No comments