कपूरथला पुलिस ने हेरोइन सहित नशा तस्कर किया काबू , FIR दर्ज ...
- नशा तस्कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर, पूछताछ में कई खुलासे होने की उम्मीद
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के थाना सुभानपुर पुलिस ने आपराधिक तत्वों की तलाश में जारी गश्त के दौरान एक नशा तस्कर को काबू कर उसके पास से 10 ग्राम हेरोइन बरामद की है। जिसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज कर ली गई है। इस बात की पुष्टि जांच अधिकारी ASI परमजीत सिंह ने करते हुए बताया कि आरोपी नशा तस्कर को माननीय अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड भी मिला है।
जानकारी अनुसार ASI परमजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ गगांव बूट में आपराधिक ततवो के खिलाफ मुहीम में गश्त करते हुए गांव की फिरनी से होते हुए बड़ौदा बैंक बूट की तरफ जा रहे थे। तभी पुलिस पार्टी जब गुरुद्वारा साहिब के नजदीक पहुंची तो गुरुद्वारा साहिब की दीवार के साथ एक व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया। जिसने पुलिस पार्टी को देख अपने हाथ में पकड़ा लिफाफा साइड में फेंक भागने लगा। ASI परमजीत सिंह ने साथी कर्मचारियों की मदद से उक्त व्यक्ति को काबू किया और लिफाफे की तलाशी लेने पर 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।
ASI परमजीत सिंह ने बताया कि आरोपी नशा तस्कर की पहचान निन्दर सिंह उर्फ कालू वासी गांव बूट के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ NDPS के तहत FIR भी दर्ज कर ली है। आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश किया गया। जहां से एक दिन का पुलिस रिमांड मिला है। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपी से नशे के धंधे के खरीद फरोख्त संबंधी खुलासे होने की उम्मीद है।

















No comments