पंजाब पुलिस और गैंगस्टरो में फायरिंग, 4 गिरफ्तार ...
- गुप्त सूचना पर पुलिस टीम पकड़ने पहुंची, पुलिस को देख गैंगस्टरों ने चलाई गोलियां
खबरनामा इंडिया संदीप। अमृतसर
पंजाब में अमृतसर पुलिस और गैंगस्टरों के बीच फायरिंग होने की खबर है। हालाँकि पुलिस ने जवाबी फायरिंग के बाद 4 गेंगस्टरो को काबू भी कर लिया है। काबू किये आरोपियों से हथियार भी बरामद किए हैं। अमृतसर के SSP रूरल सतिंदर सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि काबू किये आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
जानकारी अनुसार पुलिस को अमृतसर के बाबा बकाला साहिब में संदिग्धों के छिपे होने की गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने उनकी लोकेशन ट्रेक कर पीछा करना शुरू किया। इसी दौरान गैंगस्टरों ने पुलिस की गाड़ी देख फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए आरोपियों को घेर लिया। और 4 आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों से हथियार भी बरामद हुए हैं।
SSP सतिंदर सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि 4 आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों से गैर लाइसेंसी हथियार भी मिले हैं। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

















No comments