ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला जेल से पेशी के लिए जा रहे हवालातिओ ने पुलिस कर्मी से की मारपीट, FIR दर्ज ...

- हवालाती की हथकड़ी ढीली न करने को लेकर कर्मी से की मारपीट   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो कपूरथला      

कपूरथला मॉडर्न जेल से पेशी के लिए लेजा रहे हवालाती की हथकड़ी ढीली न करने को लेकर विवाद में एक पुलिस कर्मी को घायल करने का मामला आया है। जिसमे पुलिस कर्मी के ब्यान पर थाना कोतवाली में 4 भाइयों सहित 5 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इसकी पुष्टि जाँच अधिकारी ASI गुरदेव सिंह ने करते हुए बताया कि सभी आरोपी जेल में बंद है।  

जानकारी अनुसार पुलिस कर्मी राजजीत सिंह वासी गांव खुरदा सुल्तानपुर लोधी ने कोतवाली पुलिस को दिए ब्यान में बताया कि उसकी ड्यूटी के लिए पुलिस लाइन कपूरथला से फगवाड़ा पेशी लगी थी। जिस दौरान वह फोर्स सहित पेशी के लिए रवि कुमार, लखवीर सिंह, जसवीर सिंह, दिलबाग सिंह (चारो भाई) व नवजोत सिंह सभी वासी गांव गंडवा को पेशी के लिए केंद्रीय जेल से बाहर निकाला पेशी के ले  जाने लगे। तो रवि कुमार ने कहा कि उसकी हथकड़ी को थोड़ी ढीली कर दो, चुभ रही है।   

राजजीत नें रवि से कहा कि इंचार्ज को आने दो फिर पूछकर कर दूंगा। इतनी सी बात पर रवि ने अपने भाइयों व एक अन्य साथी ने बहस और झगड़ा शुरू कर दिया। और गाली गलौज करने लगे। सभी ने उससे मारपीट भी की। जिसमें वह घायल हो गया।  

थाना कोतवाली पुलिस ने घायल कर्मी के ब्यान पर 4 भाइयों सहित 5 आरोपियों के खिलाफ धारा 323, 325, 353, 186, 332 IPC व 52 प्रीजन एक्ट के तहत FIR दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। SHO कोतवाली पलविंदर सिंह ने बताया कि आरोपिओ को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की जायगी।     

No comments