कपूरथला CIA टीम ने महिला तस्कर को 50 ग्राम हेरोइन सहित किया काबू , 3 पर FIR दर्ज ....
- महिला तस्कर को काबू कर पूछताछ के बाद जुडिशियल कस्टडी में भेजा, दो अन्य तस्करों की तलाश जारी
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
कपूरथला CIA स्टाफ पुलिस ने एक महिला सहित तीन नशा तस्करों पर FIR दर्ज कर महिला नशा तस्कर को काबू किया है। और महिला से 50 ग्राम हेरोइन भी बरामद की है। इसकी पुष्टि जांच अधिकारी SI लाभ सिंह ने करते हुए बताया कि महिला तस्कर को माननीय अदालत में पेश करने के बाद जुडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया है। वही दो फरार नशा तस्करो की तलाश के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है।
जानकारी अनुसार CIA के सब इंस्पेक्टर लाभ सिंह पुलिस पार्टी के साथ कपूरथला शहर से सुभानपुर की तरफ गश्त करते हुए अपराधिक तत्वों की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर खास ने बताया कि गांव बूट वासी परमजीत सिंह उर्फ़ पम्मू पुत्र बलवंत सिंह और शिंदा पुत्र सुरजीत सिंह बड़े स्तर पर हेरोइन बेचने का धंधा करते हैं। और उन्होंने इस धंधे के लिए स्कॉर्पियो ( PB-13-BF4900 ) गाड़ी रखी हुई है .मुखबिर ने यह भी बताया कि इन तस्करो ने ग्राहकों को हेरोइन की सप्लाई करने के लिए आज गांव बूट वासी एक महिला सोनिया को कपूरथला की तरफ भेजा है। पुलिस ने गांव बूट के नजदीक नाकाबंदी कर दी।
इसी नाकेबंदी दौरान एक महिला को गांव बूट की तरफ से आते हुए देखा जिसके हाथ में एक लिफाफा था। महिला को शक के आधार पर रोक कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम सोनिया पुत्री काबुल सिंह वासी गांव बूट बताया। उसके हाथ में पकडे लिफाफे की तलाशी ली गई तो उसमे से 50 ग्राम हैरोइन भी बरामद हुई।
पुलिस टीम ने आरोपी महिला को काबू कर थाना सुभानपुर में तीन आरोपियों सोनिया पुत्री काबुल सिंह, परमजीत सिंह उर्फ़ पम्मू पुत्र बलवंत सिंह और शिंदा पुत्र सुरजीत सिंह सभी वासी गांव बूट के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। और महिला तस्कर सोनिया को अदालत में पेश किया गया। जहाँ से उसे ज्यूडिशल कस्टडी में भेज दिया है। जांच अधिकारी SI लाभ सिंह ने यह भी बताया कि अन्य दो आरोपी तस्करो की तलाश के लिए पुलिस टीम दवारा छापेमारी की जा रही है।

%20(1).jpeg)















No comments