ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला के एक बैंक में चोरो की सेंधमारी, CCTV की तारे काट सेफ रूम का ताला तोडा ....

 - बैंक की दीवार तोड़ चोर अंदर घुसे, सेफ रूम की ग्रिल तोड़ी, सेफ को कोई नुकसान नहीं, अज्ञात पर FIR दर्ज   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला    

कपूरथला के जालंधर रोड पर गांव इब्बन के पंजाब ग्रामीण बैंक की दीवार तोड़ चोरों दवारा सेंधमारी कर चोरी करने का प्रयास किया है। चोरो ने बैंक के अंदर घुसकर सबसे पहले CCTV की तारे काटी है। हालाँकि चोर सेफ नहीं तोड़ पाए इसलिए रुपयों का कोई नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन घटना की सूचना मिलने के बाद मोके पर पहुंची पुलिस टीम ने ब्रांच मैनेजर की शिकायत पर थाना सदर में अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। इसकी पुष्टि DSP सबडिवीजन हरप्रीत सिंह ने करते हुए बताया कि चोरो की पहचान के लिए घटना स्थल के नजदीक लगे केमरो को खंगाला जा रहा है।   

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार कपूरथला - जालंधर मुख्य मार्ग पर स्थित पंजाब ग्रामीण बैंक की ब्रांच मैनेजर रुपिंदर मनचंदा ने बताया कि वह 6-7 महीने से इस बैंक में बतौर ब्रांच मैनेजर काम कर रही है। 7 मार्च को बैंक ड्यूटी खत्म कर शाम 5 बजे बैंक बंद करवा कर सारा स्टाफ चले गए थे। और 8, 9 और 10 मार्च को छुट्टी होने के चलते वह 11 मार्च को सुबह जब बैंक ड्यूटी पर स्टाफ सहित आई और अंदर दाखिल हुई तो देखा बैंक में लगे सारे सीसीटीवी कैमरो की तारे तथा बिजली की तारे कटी हुई है। और सेफ वाले कमरे की ग्रिल का कुंडा भी टूटा हुआ है। हालाँकि जब वह सेफ रूम में गई तो पैसे रखने वाला सेफ सुरक्षित था। उसको कोई नुकसान नहीं हुआ। 

ब्रांच मैनेजर रुपिंदर मनचंदा ने पुलिस को यह भी बताया कि उन्होंने देखा कि बैंक के पीछे दीवार तोड़ी हुई है। इसलिए अनुमान है कि चोर दिवार तोड़कर अंदर घुसे और उन्होंने यह घटना को अंजाम दिया। 

थाना सदर के अंतर्गत आते साइंस सिटी चौकी पुलिस ने ब्रांच मैनेजर रुपिंदर मनचंदा के बयान पर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी की FIR दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। DSP सब डिवीज़न हरप्रीत सिंह ने बताया कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल चोरों की पहचान नहीं हो पाई है।  

No comments