कपूरथला के युवक की अमेरिका में हार्ट अटैक से मौत .....
- युवक के साथियों ने फोन कर परिवार को दी सूचना, घर में मातम का माहौल
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
कपूरथला की सबडिवीजन सुलतानपुर लोधी वासी एक 33 वर्षीय युवक की अमेरिका में हार्ट अटैक से मौत होने की खबर है। इस दुखद खबर की सुचना के बाद परिजनों तथा गांव वासिओ में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि उक्त युवक ने PR के लिए फाइल दाखिल की हुई थी, और जल्दी ही PR होने वाला था।
जानकारी अनुसार परगट सिंह ( 33 वर्षीय ) पुत्र जसवीर सिंह वासी गांव वाटांवाली खुर्द हाल वासी वेई एन्क्लेव सुल्तानपुर लोधी, जो अमेरिका में रहता है, की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। परगट सिंह के साथियों ने फोन कर उसकी मौत की खबर परिवार को दी। जिसके बाद घर का माहौल गमगीन हो गया। और गांव में भी शोक का माहौल है। परगट सिंह की मौत की खबर से उनकी मां कुलदीप कौर सहित परिवार को गहरा सदमा लगा है।
मृतक के पिता जसवीर सिंह और भाई परमजीत सिंह के अनुसार परगट सिंह जो अविवाहित था, रोजी रोटी कमाने के लिए मार्च 2016 में कैलिफोर्निया अमेरिका के शहर स्टोकटोन गया था। उन्होंने यह भी बताया कि परगट सिंह अमेरिका में ट्राला चलाता था। और उसने PR के लिए फाइल दाखिल की हुई थी। और जल्द ही PR बनने वाला था।
शोक संतप्त परिवार ने राज्यसभा सदस्य संत बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल से मुलाकात कर परगट सिंह के शव को भारत लाने में मदद करने का अनुरोध किया है। वहीँ संत सीचेवाल ने उनके बेटे का शव जल्द भारत लाने का आश्वासन दिया है।
इस मौके पर मृतक परगट सिंह के परिवार से दुःख प्रकट करने के लिए पूर्व नायब सूबेदार जोगिंदर सिंह टिब्बा, पूर्व विधायक नवतेज सिंह चीमा, जरनैल सिंह चंदी आदि पहुंचे थे। जिन्होंने इस दुःख की घडी में परिवार से सांत्वना प्रकट की है।

















No comments