पूर्व मंत्री बीबी जागीर कौर की शिअद में वापसी बारे बड़ा ब्यान .... ??
- पहले भी SAD में ही थी और अभी भी वही, पार्टी ने बर्खास्त का फैसला किया रद्द, मांगी माफ़ी
- शिअद अध्यक्ष दवारा 14 मार्च को बेगोवाल में फिर SAD ज्वाइन करवाया जा सकता
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला, पंजाब
लोकसभा चुनावो से पहले प्रदेश की राजनीती गरमाई हुई है। जिसके चलते शिरोमणि अकाली दल में सुखदेव सिंह ढ़ींढसा की वापसी के बाद अब पूर्व मंत्री बीबी जागीर कौर की भी वापसी जल्द होने की संभावना है। हालाँकि इसकी पुष्टि खुलकर कोई नहीं कर रहा है। लेकिन सूत्रों की माने तो इसको लेकर 14 मार्च को दोपहर शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल बेगोवाल पहुंच रहे है। जहां वह बीबी जागीर कौर को फिर से SAD में शामिल करवा उनका अभिवादन करेंगे।
बीबी जागीर कौर के 14 मार्च को SAD में वापसी की चर्चा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह पहले भी SAD में ही थी और अभी भी वही है। वापसी तो तब होगी जब वह कहीं गई होगी। बीवी ने यह भी कहा कि जो पार्टी ने बर्खास्त करने का फैसला दिया था। उसको उन्होंने रद्द कर दिया है और गलती की माफी मांग ली है।
बता दें कि बीबी हमेशा यही कहती रहीं कि उन्होंने पार्टी नहीं छोड़ी है, जिस तरह उन्हें पार्टी से निकाला गया था, उसी तरह पार्टी में वापसी की जाए। वहीँ एक मीडिया हॉउस से बातचीत में शिअद के महासचिव दलबीर चीमा ने बीबी जगीर कौर के पार्टी में शामिल होने की पुष्टि की है।
बता दे कि शिअद द्वारा पिछले वर्ष अक्टूबर माह में बीबी जागीर कौर को पार्टी से बर्खास्त कर दिया था। यह कार्रवाई तब हुई जब सिर पर जालंधर लोकसभा के उप-चुनाव थे। इससे पहले शिअद की अनुशासनिक कमेटी द्वारा बीबी जागीर कौर को कारण बताओ नोटिस भी दिया गया था। लेकिन न तो उन्होंने अपना पक्ष रखा और न ही अनुशासन कमेटी के समक्ष पेश हुई थी। जिसके बाद बर्खास्त की कार्रवाई कर दी गई थी।

~2.jpeg)















No comments