ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर रेड के दौरान 2 शराब तस्करों को पकड़ा, 2 फरार ...

- 97 बोतल अवैध शराब, 280 लीटर लाहन व चालू भट्‌ठी बरामद, FIR दर्ज  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला      

कपूरथला पुलिस की मोठांवाल चौंकी व थाना सुभानपुर पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर रेड व गश्त के दौरान 2 शराब तस्करों को काबू किया है। जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए है। इस दौरान पुलिस ने 97 बोतल अवैध शराब, 280 लीटर लाहन व चालू भट्‌ठी बरामद की है। और पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में एक्साइज एक्ट के तहत FIR  दर्ज कर फरार हुए दो आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी शुरु कर दी है।  

पहला मामला- मोठांवाल चौंकी के प्रभारी ASI दविंदर पाल की निगरानी में ASI गुरमेज सिंह ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि जसपाल सिंह उर्फ जस्सा निवासी गांव लाटियांवाल ठेका देसी शराब बेचने का धंधा करता है। इस समय वह अपने घर में भारी मात्रा में शराब रख कर ग्राहकों को बेच रहा है। यदि अभी रेड की जाए तो उसे काबू किया जा सकता है। पुलिस ने सूचना के आधार पर तुरंत आरोपी के घर में रेड तो आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस ने आरोपी के घर से 20 बोतल अवैध शराब, एक चालू भट्‌ठी व 120 लीटर लाहन बरामद की है। फरार हुए आरोपी के खिलाफ थाना सुल्तानपुर लोधी में एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।  

दूसरा मामला- मोठांवाल चौंकी के एएसआई कुलविंदर सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि सुबेग सिंह निवासी गांव लाटियांवाल ठेका देसी शराब बेचने का धंधा करता है। इस समय भी वह अपने घर में ग्राहकों को शराब बेच रहा है। यदि अभी रेड की जाए तो उसे रंगे हाथों गिरफ्तार किया जा सकता है। पुलिस ने सूचना के आधार पर तुरंत आरोपी के घर में रेड की तो वह भाग निकला। पुलिस ने आरोपी के घर से 35 बोतल अवैध शराब, एक चालू भट्‌ठी, 160 लीटर लाहन बरामद की है। फरार हुए आरोपी के खिलाफ थाना सुल्तानपुर लोधी में एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश जारी है। 

तीसरा मामला- मोठांवाल चौंकी के एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि वह चौंकी में मौजूद थे। इस दौरान उन्हें पता चला कि गुरप्रीत सिंह निवासी गांव लाटियांवाल अवैध शराब बेचने का धंधा करता है। यदि अभी उसके घर में रेड की जाए तो उसे काबू किया जा सकता है। पुलिस ने सूचना के आधार पर तुरंत उक्त जगह पर रेड कर आरोपी को काबू कर लिया। जिसके कब्जे से 30 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना सुल्तानपुर लोधी में एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।  

चौथा मामला- थाना सुभानपुर के एएसआई दलजीत सिंह ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ गांव हमीरा के समीप गश्त कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को शराब समेत काबू किया। जिसकी पहचान सुखजिंदर सिंह उर्फ कालू निवासी गांव लक्खन खुर्द के रुप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12 बोतल ठेका देसी शराब बरामद की है। आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।  

No comments