ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला सिविल में डिप्टी डायरेक्टर का दौरा --- बोले, सोलर पेनल प्रोजेक्ट अन्य जिलो में भी लगवायेंगे ...

 - सफाई व्यवस्था बेहतर, स्टाफ की कमी के बावजूद डॉक्टर कर रहे काम, 270 किस्म की दवाइयां उपलब्ध     

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के सिविल अस्पताल में आज डिप्टी डायरेक्टर स्वास्थ्य विभाग डॉ. प्रीत मोहन तथा उनकी टीम ने दौरा कर विभिन्न वार्डों के साथ साथ व्यवस्थाओ का निरीक्षण किया। हालाँकि जांच उपरांत उन्होंने रिपोर्ट विभाग के अधिकारियों के देने की बात कही वहीं उन्होंने कपूरथला सिविल अस्पताल में लगे सोलर पैनल के प्रोजेक्ट की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसे सोलर पैनल प्रोजेक्ट प्रदेश की अन्य जिलों की सिविल अस्पतालों में भी लगवाए जाएंगे।  

सिविल अस्पताल के दौरे के दौरान डिप्टी डाइरेक्टर के साथ असिस्टेंट हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर डॉ दीपिका तथा सिविल अस्पताल कपूरथला के SMO डॉ. संदीप धवन तथा अन्य स्टाफ मेंबर भी मौजूद थे। टीम ने सभी वार्डो और कार्य व्यवस्था की जांच की। 

बता दें कि आज स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. प्रीत मोहन तथा उनकी टीम ने कपूरथला सिविल अस्पताल का अचानक दौरा किया और मरीजों को मिल रही सुविधाओं तथा अन्य व्यवस्थाओं की जाँच की। उन्होंने अस्पताल में सफाई व्यवस्था की तारीफ की और स्टाफ की कमी के बावजूद डॉक्टरों की टीम दवारा मरीजों को दी जा रही बेहतर सुविधा की बात भी कहीं। 

उन्होंने यह भी बताया कि कपूरथला सिविल अस्पताल में सरकार की तरफ से उपलब्ध करवाई जा रही 270 किस्म की दवाइयां मरीजों के लिए उपलब्ध है। डिप्टी डायरेक्टर डॉक्टर प्रीत मोहन ने कपूरथला सिविल अस्पताल में लगे 50 किलोवाट के सोलर पैनल के कार्य को देखते हुए बेहतर कार्य बताया और कहा कि ऐसे सोलर पैनल प्रदेश के अन्य जिलों के सिविल अस्पतालों में भी लगवाए जायेंगे।    

SMO डॉ संदीप धवन ने बताया कि कुछ वृष पहले CSR स्किम के तहत कपूरथला सिविल अस्पताल में नेरोलैक पेंट कंपनी दवारा लगभग 27 लाख की लागत से 50 किलोवाट का सोलर पैनल स्थापित करवाया गया था। जो की विभिन्न वार्डों में बिजली व्यवस्था को सुचारू बनाने में कारगर है।  

डिप्टी डायरेक्टर डॉ. प्रीत मोहन ने बताया कि सिविल अस्पताल कपूरथला में सुविधाओं को और भी बेहतर करने के लिए कुछ सुझाव दिए गए हैं। जिनकी रिपोर्ट तैयार कर विभाग के उच्च अधिकारियों को भेज दी जाएगी।   

No comments