ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में ट्रैक्टर ट्राली से गिरने के बाद मजदूर गंभीर घायल, मौत

 - किसान के खेतों में काम करने के लिए जा रहा था, रास्ते में हुआ हादसा  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के गांव माधो झंडा के नजदीक ट्रैक्टर ट्राली पर जा रहे एक मजदूर के अचानक नीचे गिरने से उसी ट्रॉली के टायर के नीचे आने से गंभीर घायल होने की खबर है। घायल मजदुर को उपचार के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया गया जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया है।  

जानकारी अनुसार मजदूर अर्जुन कुमार पुत्र नंदलाल वासी RCF गेट न. 3 के बाहर झुग्गी कॉलोनी अपने मालिक किसान के खेतो में काम के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली पर बैठकर जा रहा था। जाते समय गांव माधो झंडा के नजदीक अचानक वह ट्राली से नीचे गिर गया और उसके ऊपर से ट्राली का टायर गुजर गया। जिससे गंभीर घायल मजदुर अर्जुन कुमार को उपचार के लिए सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दाखिल करवाया गया।  

जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. नवदीप सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि मजदुर के परिवार और किसान पक्ष में लिखित समझौता होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।  

No comments