ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला पुलिस ने 3 कार सवार बदमाशों को 6 पिस्टल, एक देसी कट्टे सहित किया काबू ....

- दो आरोपिओ पर कत्ल सहित 21 और तीसरे पर आर्म्स एक्ट के दो मामले पहले भी दर्ज   

 खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला की सब डिवीज़न फगवाड़ा में CIA स्टाफ की पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 3 कार सवार बदमाशों को काबू किया है। जिनके पास से 6 पिस्टल, एक देसी कट्टा व 35 कारतूस बरामद किये है। इसकी जानकारी SSP कपूरथला वत्सला गुप्ता ने एक प्रेस वार्ता में की है।  

SSP कपूरथला वत्सला गुप्ता ने बताया के SP फगवाड़ा रूपिंदर कौर भट्टी की निगरानी में CIA स्टाफ के इंचार्ज बिसमिन सिंह साही ने बाईपास पर गांव गौसपुर की क्रासिंग पर नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान एक स्विफ्ट कार नं, ( PB-08-DB-0797 ) को रोका। जिसमें 3 युवक सवार थे।   

नाकाबंदी के दौरान की गई चेकिंग में युवको के कब्जे से 4 पिस्तौल 32 बोर, 16 कारतूस व 30 बोर पिस्टल के 19 कारतूस बरामद हुए। उन्होंने बताया कि इन आरोपितों के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया है। कार में सवार युवकों की पहचान सुखवंत सिंह उर्फ सुक्खा वासी गांव धीरपुर थाना करतारपुर, रोशन सिंह वासी बड़ा भाई थाना बावला जिला फिरोजपुर व अजय कुमार उर्फ अज्जू वासी रामसर थाना बावला जिला फिरोजपुर के रूप में हुई है।  

SSP ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इनकी निशानदेही पर गांव धीरपुर से सुखवंत सिंह के खूह से दो और पिस्तौल व एक देसी कट्टा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि सुखवंत सिंह के खिलाफ कत्ल का एक मुकदमा व इरादा कत्ल के 3 मुकदमों सहित कुल 8 केस दर्ज हैं।  

रोशन सिंह के खिलाफ कत्ल के एक मुकदमे सहित कुल 13 मुकदमे दर्ज हैं। इनके अलावा अजय कुमार के खिलाफ चोरी व आर्म्स एक्ट के दो केस दर्ज हैं। इन तीनों ने मिलकर अपना ही एक गिरोह बना रखा है और समय-समय पर जेल में से बाहर आने पर यह दोबारा लूट-पाट व अन्य वारदातों को अंजाम देते हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश करके पांच दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।  

No comments