कपूरथला में एक बुजुर्ग किसान गुड़ बनाने वाले कड़ाहे में गिरने से झुलसा, मौत .....
- घायल किसान को गंभीर घायल अवस्था में जालंधर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहाँ उपचार के दौरान हुई मौत
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के गांव टिब्बा के नजदीक एक बजुर्ग किसान की गुड़ बनाने वाले कड़ाहे में गिरने से मौत होने की खबर है। बताया जा रहा है कि किसान का गुड़ निकलवाते समय संतुलन बिगड़ने से फिसल कर कड़ाहे में गिरने घायल होने पर जालंधर के निजी अस्पताल लेजाया गया था। जहाँ उसकी मौत हो गई।
मृतक किसान की पहचान 70 वर्षीय सुरिंदर सिंह वासी गांव टिब्बा के रूप में हुई है।
मृतक किसान के भाई केहर सिंह ने बताया कि उसका छोटा भाई सुरिंदर सिंह कल गन्ने लेकर गांव मुंडी मोड़ के नजदीक एक बेलने पर गुड़ निकलवाने के लिए गया था। जहां गुड बनाते समय धुएं से प्रभावित होकर उसका संतुलन बिगड़ने से वह अचानक कड़ाहे में गिर गया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गया।
केहर सिंह ने बताया कि घटना के बाद घायल सुरिंदर सिंह को तुरंत जालंधर के निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई है।

















No comments