ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला सिविल अस्पताल परिसर में युवक की हत्या मामले में बड़ा खुलासा ...

- गांव तलवंडी मेहमा में लड़का - लड़की के बीच अवैध सम्बन्धो के चलते झगड़े के बाद किया कत्ल   

- सरपंच सहित 12 पर FIR, सरपंच के बाद अब तीन उसके साथी भी किये गिरफ्तार  --- SSP  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाहर 29 फरवरी की देर रात एक युवक की हत्या मामले में पुलिस ने अब तीन और आरोपिओ को काबू किया है। इसकी पुष्टि SSP कपूरथला वत्सला गुप्ता ने करते हुए बताया कि इसमें अवैध संबंधो के चलते ही युवक की हत्या की गई। इसमें मुख्य आरोपी सरपंच की बिटिया के संबंध मृतक युवक के बड़े बही से होने की बात सामने आई है। और इसी रंजिश के चलते हत्या से पहले शाम को गांव तलवंडी मेहमा में दोनों गुटों में मारपीट भी हुई थी जिसमे मर्तक युवक का पिता व बड़ा भाई गंभीर घायल हुआ था। इस मारपीट से संबंधित FIR थाना सदर में दर्ज की गई थी।   

SSP कपूरथला वत्सला गुप्ता ने बताया कि सिविल अस्पताल में युवक की हत्या मामले में 4 हमलावर 10 दिन पहले ही जेल से बाहर है। इन पर 15 माह पहले गांव तलवंडी मेहमा में ही एक पुलिस कर्मी की हत्या करने का आरोप है। इस मामले में सरपंच को पहले गिरफ्तार किया गया था अब उसके साथी सौरव उर्फ़ लुगाड़ा, करनैल सिंह और अमनदीप उर्फ़ कालू तीनो वासी तलवंडी मेहमा को काबू कर उनसे हत्या में उपयोग किये गए हथियार (खण्डा और दातर) भी बरामद किये है। वहीँ आरोपिओ को माननीय अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड मिला है।   

SSP कपूरथला वत्सला गुप्ता ने यह भी बताया कि सरपंच की लड़की के मृतक युवक के बड़े भाई के साथ अवैध संबंध थे। जिसके चलते वह मृतक के बड़े भाई को मारने आए थे। लेकिन जब उन्होंने इमरजेंसी के बाहर खड़ी कार को तोड़ा, तो छोटा भाई काबू आ गया और उसकी उसकी हत्या कर दी गई। 

बता दे कि विजय कुमार वासी गांव तलवंडी मेहमा ने पुलिस को बताया कि 29 फरवरी की शाम करीब 6 - 7 बजे उसके भाई राजकुमार का झगड़ा गांव के सौरव पुत्र सुभाष उर्फ गोशा, रमन पुत्र सुभाष उर्फ गोशा, करनैल पुत्र बग्गा, संदीप पुत्र बग्गा श्रीराम, गल्लू बनिया पुत्र बग्गा श्रीराम वासी गांव तलवंडी मेहमा से हुआ था।  

जिसमे राजकुमार के सिर में तेजधार दातर से वार कर गंभीर घायल कर दिया। जिन्हें इलाज के लिए उसका भतीजा जसप्रीत गिल व उसका दोस्त अजय कुमार के साथ स्विफ्ट कार PB-08-DD-4309 पर सिविल अस्पताल लेकर आए। जहां पर उसके भाई राजकुमार को दाखिल करवाया गया। 

कुछ समय बाद रात करीब 10 बजे सौरव, रमन, सुभाष उर्फ गोशा, करनैल, संदीप, गल्लू बनिया, नानू, विक्रम सभी वासी गांव तलवंडी मेहमा अपने 8-10 अज्ञात साथिओ के साथ हथियार लेकर सिविल में आ गए और इमरजेंसी के बाहर खड़ी कार को तोड़ना शुरू कर दिया और कार में बैठे उसके भतीजे जसप्रीत गिल को बाहर निकाल कर उसके सिर व शरीर के अन्य ​हिस्सों पर वार करने शुरू कर दिए। शोर सुनकर वह भी इमरजेंसी से बाहर आ गए तो उक्त हमलावर मौके से भाग गए। विजय कुमार ने तुरंत अपने जख्मी भतीजे जसप्रीत गिल को इमरजेंसी वार्ड में लेकर गए, जहां पर ड्यूटी डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।  

उक्त मामले में थाना अर्बन एस्टेट में एक FIR दर्ज की गई। जिसमें पुलिस ने 4 अज्ञात सहित 12 आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 506, 427, 148, 149, 120बी IPC के तहत केस दर्ज किया गया। जिसमे पुलिस ने आरोपी सरपंच जसवंत सिंह उर्फ लाडी को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था। अब उसके 3 साथी गिरफ्तार किये गए है।   

No comments