कपूरथला में गैस सिलेंडर फटने से एक की मौत ....
- बड़े सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में गैस भरने के दौरान हुआ हादसा
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की सबडिवीजन फगवाड़ा में गैस सिलेंडर फटने से एक व्यक्ति की मौत होने की खबर है। मृतक की पहचान बलजीत सिंह वासी गांव घोत्रा के तौर पर हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार फगवाड़ा के अमन नगर क्षेत्र में एक फैकट्री में आग बुझाने वाली नाईट्रोजन गैस के बड़े सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में गैस भरी जा रही थी, जिस दौरान सिलेंडर फट गया। पुलिस अधिकारिओ ने मौके पर पहुँच जाँच शुरू कर दी है।
सिलेंडर फटने के बाद एक ज़ोरदार धमाका हुआ। जिसकी सूचना पुलिस को मिली तो मामले की अगली जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी बलविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे है। उन्हें बताया कि मृतक की पहचान बलजीत सिंह वासी गांव घोत्रा के तौर पर हुई है। सदर थाना प्रभारी बलविंदर सिंह ने बताया कि फैकट्री में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करवाएंगे। फ़िलहाल परिजनों के बयान कलमबंद किये जा रहे है। उनके बयान पर उचित कारवाई अंजाम में लाइ जाएगी।

















No comments